{"_id":"5d31a8548ebc3e6cad33411d","slug":"garbage-disposal-plant-will-be-soon-in-manali-cm-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के पास जल्द लगेगा कूड़ा निष्पादन संयंत्र: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के पास जल्द लगेगा कूड़ा निष्पादन संयंत्र: सीएम
Fri, 19 Jul 2019 04:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में मनाली के पास एक कूड़ा निष्पादन संयंत्र लगाया जाएगा। यह जानकारी सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मनाली में हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं और वहां पर इस कारण काफी कचरा फैलता जा रहा है। इस कचरे का सही ढंग से निष्पादन हो सके, इस दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
मनाली के पास प्लांट लगाने के लिए सरकार ने कुछ स्थानों का चयन भी किया था, लेकिन वहां पर लोगों ने आपत्ति जताई। अब दूसरी जगह ढूंढी जा रही है। इसके लिए डीसी कुल्लू को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं दो स्थानों से निष्पादन प्लांट लगाने का प्रस्ताव आया है, जिस पर भी प्रशासन विचार करेगा। बता दें कि हाल ही में मनाली में पर्यटन सीजन के बाद फैले कूड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने की सोची।