फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ganpati immersion will take place in the city today with great fanfare.

Shimla News: aशहर में गाजे-बाजे के साथ आज होगा गणपति विसर्जन

Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganpati immersion will take place in the city today with great fanfare.
शिमला। शहर में गणपति विसर्जन हर वर्ष की तरह इस बार भी गाजे-बाजे के साथ होगा। गणपति विसर्जन शुक्रवार को सुन्नी के तत्तापानी में होगा। इससे पहले शहर के मिडल बाजार में लगे गणपति पंडाल में सुबह 9:00 बजे हवन होगा और इसके बाद महाआरती होगी। हवन और महाआरती के बाद बप्पा को लड्डुओं, मोदक का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु शहर के मिडल बाजार से गणेश की प्रतिमा और अन्य 108 मूर्तियों को साथ लेकर विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर शहर के बाजार में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा पंडाल से शुरू होकर सुन्नी तत्तापानी पहुंचेगी। वहां सुबह 11:00 बजे के बाद विशेष पूजा होगी। आयोजक सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से सुन्नी में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article