फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ganj market resonated with bhajans on Ganpati festival

Shimla News: गणपति महोत्सव पर भजनों से गूंजा गंज बाजार

Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganj market resonated with bhajans on Ganpati festival
शिमला। शहर में चल रहे गणपति महोत्सव के गंज बाजार पंडाल में शुक्रवार को भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान डेरा बाबा रूद्रानंद सेवक मंडल और लक्ष्मी नारायण संकीर्तन मंडल टुटू की ओर से शाम छह बजे तक कीर्तन किया गया। श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिनभर गणपति दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। इसमें बड़ी संख्या में डेरा बाबा रूद्रानंद सेवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान दोपहर एक बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया था। श्री गणपति सेवक मंडल की ओर से गंज बाजार में स्थापित की गणपति की मूर्ति का शनिवार को विसर्जन किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष दीपक सूद ने बताया कि इस बार मौसम को ध्यान में रखते हुए विसर्जन के लिए कम ही लोग जाएंगे। इस अवसर पर श्री गणपति सेवक मंडल के सचिव पामा, कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता, जन्मेजे सूद, प्रकाश महाजन, एसके बाली, अनुभव, गौरव, संजय गोयल, मुकेश श्याम, विनोद सांमा और महेंद्र ध्रुव सहित मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article