फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gang rape with wife after tying her husband to a tree in chail solan, accused arrested

Himachal News: पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 11:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चायल(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, चायल(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Oct 2023 11:03 PM IST
सार

 तीन आरोपियों ने रास्ते से जा रहे पति-पत्नी को रोका और पति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Gang rape with wife after tying her husband to a tree in chail solan, accused arrested
क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।  जिले में उपमंडल कंडाघाट के चायल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने रास्ते से जा रहे पति-पत्नी को रोका और पति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में खेतों में काम करने वाला प्रवासी दंपती दशहरा देखने चायल गया था। मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे वह चायल बाजार से पैदल अपने कमरे के लिए जा रहे थे। इस दौरान वह कुछ ही दूर पहुंचे थे कि चार लोगों ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने महिला के पति को दुपट्टे से पेड़ से बांध लिया। आरोप है कि इसके बाद चार में से तीन आरोपियों वीरेंद्र, चमन और योगेंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी चायल में दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गुरुवार को कंडाघाट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इनमें से एक आरोपी चायल व दो सिरमौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन विषम ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस ने पकड़ा
उधर, औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक उद्योग में कार्यरत हरियाणा की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले का मुख्य आरोपी गौरव चंदेल को पुलिस ने बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गौर रहे कि पीड़ित युवती बरोटीवाला के एक उद्योग में कार्यरत है। युवती के साथी कामगार ने अपने तीन दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने इस संदर्भ में पंचकूला में शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इसे बद्दी के लिए शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने कोर्ट में भी बयान दिए कि वह कंपनी से बाहर ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रही थी, तो उसी दौरान उसकी कंपनी में कार्यरत युवक उसे मिल गया, जो उसे अपने कमरे में खाना खिलाने ले गया। इसी दौरान कमरे में तीन युवक पहले से मौजूद थे और इन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक आरोपी गौरव चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed