फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gala apple in mandis, sold for Rs 200 a kg at shimla

Gala Apple: हिमाचल की मंडियों में गाला सेब की धूम, 200 रुपये किलो बिका

Sat, 09 Jul 2022 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jul 2022 09:49 PM IST
सार

 शिमला जिले के कोटखाई के घुंडा निवासी बागवान का डार्क बैरान गाला को भट्ठाकुफर फल मंडी में 200 रुपये किलो बिका। सेब को मिला इस सीजन का यह रिकॉर्ड रेट रहा।

विज्ञापन
Gala apple in mandis, sold for Rs 200 a kg at shimla
सेब की गाला किस्म - फोटो : संवाद

विस्तार

गाला किस्म के सेब ने मंडियों में दस्तक के साथ ही धूम मचा दी है। शिमला जिले के कोटखाई के घुंडा निवासी बागवान का डार्क बैरान गाला शनिवार को भट्ठाकुफर फल मंडी में 200 रुपये किलो बिका। सेब को मिला इस सीजन का यह रिकॉर्ड रेट रहा। गाला सेब की बेहतरीन क्वालिटी को देख खरीदारों में इसे खरीदने की होड़ मच गई। सबसे ऊंची बोली लगाकर सूरत के कारोबारी ने यह सेब खरीदा। बागवान अंजुम शाहिद 15 हाफ बॉक्स (प्रत्येक 10 किलो) मंडी लाए थे। अंजुम ने बताया कि पिछले साल उनका गाला किस्म का सेब 195 रुपये किलो के रेट पर बिका था। ओएक्सडी ट्रेडर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 49 फर्म के संचालक मयंक सूद ने बताया कि इस सीजन में पहली बार इतनी बढ़िया क्वालिटी का माल मंडी में आया है।

विज्ञापन


सेब की पैकिंग और ग्रेडिंग लाजवाब थी। बाबा एंड कंपनी सूरत के खरीदार ने यह सेब खरीदा। गुजरात के बड़े होटलों और मॉल में यह सेब प्रति किलो के हिसाब से बिकेगा। बागवान अंजुम शाहिद ने बताया कि उनके पास गाला की 9 किस्में हैं। अभी करीब 90 से 100 हाफ बॉक्स उनके बागीचे में बाकी हैं। 5700 फीट की ऊंचाई पर स्थित अपने बगीचे के लिए इटली की ग्रीवा नर्सरी से उन्होंने गाला किस्म की पौध आयात की थी। इस साल सूखे की मार से फसल को बचाने के लिए एचडीपी (उच्च घनत्व पौध) बागीचे में सिंचाई की विशेष व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed