{"_id":"73caedd72a72f26e8c3bd2ea7392f456","slug":"function-at-rammandir-shimla-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में गूंजा ...नाचो नाचो नटराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में गूंजा ...नाचो नाचो नटराज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 14 May 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्ट आफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 58वें जन्म दिवस के उपल्क्षय में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी के तहत मंगलवार को राम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें संस्था से जुड़े लोगों ने अपने गुरु के भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाया। गुरु मेरी पूजा, गुरु गोविंद.. नाचो नाचो नटराज.., गुरु मात पिता, गुरु बंधु सखा, सत गुरु तुम्हारे प्यार ने जीना सिखाया... जैसे भजनों को गाकर गरु की स्तुति की।
विज्ञापन
दोपहर बाद शाम साढ़े चार बजे शुरू हुए कार्यक्रम में सभी भक्तों ने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना की। गुरु पादुका स्तोत्रम जाप किया।
विज्ञापन
मौजूद रहे संस्था के सभी पदाधिकारी
भजन संध्या में मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा, संस्था की प्रदेश एपेक्स कमेटी के अध्यक्ष संजय सूद, ममता सूद, प्रशिक्षक सीमा शर्मा, अभय शर्मा, सुकांत चौहान, घनश्याम चांद, चंचल, सोनिया मिनोचा, श्वेता गुप्ता, यामिनी शर्मा, निर्मल, उप मीडिया प्रभारी जीत राम पंवर, आर्ट आफ लिविंग शिमला के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
तृप्ता शर्मा ने बताया कि पिछले पूरे हफ्ते इस कड़ी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसके तहत कैथू जेल के कैदियों के लिए ध्यान शिविर भी लगाया गया जिसमें 85 कैदियों ने हिस्सा लिया था।