फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   function at dayanand public school

डीपीएस के बच्चों ने मनाया एकता दिवस

Fri, 31 Oct 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 31 Oct 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
function at dayanand public school

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। राजधानी के दयानंद पब्लिक स्कूल ने इस दिवस के मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। बच्चों देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ ली।

विज्ञापन


नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के छात्रों ने स्कूल मैदान में पीटी डिस्पले कर स्वस्थ और सभ्य समाज निर्माण तथा एकजुट होकर रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य और डीएवी की क्षेत्रीय निदेशक शशि किरण गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों को लौह पुरुष के विचारों से अवगत किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज वंदे मातरम पर पीटी डिस्पले से किया गया। इसमें सोनल, अनुभूति, रितिषा, उनिक हमीर, यशस्वी, एकांशी, वैभवी शर्मा, अनव, अभिनव, रूद्रांश, किंजल और सूर्यांश शामिल थे। केजी के छात्रों तनवी, वरूण, देवांश, अदलेशा, दक्ष, आहना, अनुक्शा, अनुजा, स्वाति, अरनव, परीक्षित, अदिति, निकुंज, मन्नत आदि ने आसमां है नीला..गीत पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण, धरिति, भुवन, भाव्या, वैशनवी, उत्कर्ष, वैदई, सेजल, सूर्यांश और आयोन ने चंबा का लोकनृत्य किया। पहली के बच्चों ने गिरिक, सक्षम, शौर्य, सानवी, अर्णव, अरिहांत, शिवांश, निषिता, निहाल, श्रेयांशी, भाव्या, धैर्य, हिमांयु, वैदिक, संचित, तेजल और वतसल ने सुनो गौर से दुनिया वालो.. गीत पर प्रस्तुति दी।

विदूषी, मुस्कान, रितिका, सावित, महिमा, राघव, पुरंज्य, हर्षित नवांश और साथियों ने नाटी डाली। दूसरी के छात्रों ने इस कार्यक्रम में इतनी सी हंसी.. गीत पर पीटी डिस्पले किया। इसमें वर्णिका, संदली, नीकिता, कृषांश और वैभव सहित 65 छात्र शामिल हुए। काव्या, श्रुति, स्नेहा, तनवी, आयूषी, मानसवीं, अदिति और साथी छात्राओं ने कांगड़ा का नृत्य पेशकर धमाल मचाया। तीसरी कक्षा के छात्रों ने पीटी डिस्पले किया।


चारवी, रिधिमा, आलिशा, मृदुल और साथी छात्रों ने एकता की राह में गीत पर प्रस्तुति दी। जूनियर विंग की समन्वयक अनीता दुल्टा ने सभी अभिभावकों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed