{"_id":"64f730bdc5ef52c7db08f8b4","slug":"fruits-and-vegetables-confiscated-for-charging-arbitrary-prices-shimla-news-c-19-sml1001-225434-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मनमाने दाम वसूलने पर फल और सब्जियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मनमाने दाम वसूलने पर फल और सब्जियां जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर बाजार सब्जी मंडी में कार्रवाई से मचा हड़कंप
2.280 क्विंटल सब्जी और किलोग्राम फल किए जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लोअर बाजार सब्जी मंडी और शहर के उपनगरों में तय लाभ से अधिक दर पर फल तथा सब्जियां बेचने वाले विक्रेताओं पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की।
विभाग के दस निरीक्षकों ने पूरे जिले में निरीक्षण किया है। इस दौरान विक्रेताओं से फल और सब्जी जब्त की गई। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम मंगलवार दोपहर बाद अचानक से शिमला की सब्जी मंडी में निरीक्षण के लिए पहुंची। मौके पर अधिकांश दुकानदार बिना रेट लिस्ट के फल और सब्जियां बेच रहे थे। शहर के उपनगर पंथाघाटी, मल्याणा और ठियोग में भी यही स्थिति देखने को मिली है। विभाग ने शाम तक 56 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विक्रेताओं से 2.80 क्विंटल सब्जी और 46 किलोग्राम फल जब्त किए।
जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पीसी ठाकुर ने बताया कि जब्त किए गए सामान की कीमत 19,340 रुपये है। इसके अलावा मनमाने दामों पर सब्जियां और फल बेचने तथा रेट लिस्ट न दर्शाने वाले विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। विभाग का दावा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
659 दुकानों का किया है निरीक्षण
खाद्य आपूर्ति विभाग को कंट्रोल ऑर्डर मिलने के बाद जिले में अब तक 659 निरीक्षण किए जा चुके हैं। इस दौरान 1507 किलोग्राम फल और सब्जी जब्त की गई है। इसके अलावा विक्रेताओं से 77 हजार रुपये के करीब जुर्माना वसूला है।
त्योहारी सीजन का उठाते हैं फायदा
त्योहारी सीजन को लेकर विक्रेता सभी नियमों को ताक पर रख देते हैं। मांग अधिक होने पर फलों के दाम दोगुना कर देते हैं। इसके अलावा लोअर बाजार सब्जी मंडी और शहर के अन्य हिस्सों में सब्जियों के दामों में भारी अंतर रहता है। एक दिन पहलेे जहां सेब 30 से 40 रुपये किलो बिक रहा था वहीं अब सौ रुपये तक बेचा जा रहा था। हालांकि थोक भाव में कोई अंतर नहीं है।