फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fruit prices during Navratri spoil people's budget, banana crosses Rs 100

Shimla News: नवरात्र में फलों के दाम ने बिगाड़ा लोगों का बजट, केला 100 के पार

Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fruit prices during Navratri spoil people's budget, banana crosses Rs 100
लोअर बाजार मंडी में अनार 200 रुपये किलो बिका
विज्ञापन

संतरा 100 और कीवी 140 से 160 रुपये किलो बिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नवरात्र शुरू होते ही राजधानी के लोअर बाजार में फलों के दाम बढ़ने लगे हैं। व्रत के चलते फलों की बढ़ती मांग का असर अब आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। केला, अनार और सेब समेत कई फलों की कीमतों में उछाल आने से लोगों का बजट बिगड़ गया है। नवरात्र पर कई लोग व्रत करते हैं तथा वह फलों का ही सेवन करते हैं।


लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में बुधवार को अनार 160 रुपये प्रतिकिलो से बढ़कर 200 रुपये तक पहुंच गए। वहीं गोल्डन सेब 80 से 100 रुपये और रॉयल सेब 100 से 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। केले के दाम भी 80 से बढ़कर 120 रुपये प्रति दर्जन तक हो गए हैं। इसके अलावा अमरूद 180 से 200 रुपये, संतरा 100 रुपये, कीवी 140 से 160 रुपये और अनानास 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। फल खरीदने पहुंचीं सीमा शर्मा ने बताया कि नवरात्र में फलों की जरूरत बढ़ जाती है, लेकिन दाम अधिक होने से अब कम मात्रा में फल खरीदने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान फलों के दाम कम होने चाहिए। सुरेश कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान लगभग हर घर में फल खरीदे जाते हैं। ऐसे में कीमतें बढ़ने से आम आदमी का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। फल विक्रेता अयान कुरैशी ने बताया कि सेब और अनार की कीमतें उनकी गुणवत्ता और किस्म के आधार पर अलग-अलग होती हैं। इसके अलावा, बाजार में फलों के दाम उपलब्ध आपूर्ति पर भी निर्भर करते हैं। मांग और आपूर्ति में बदलाव के कारण फलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
विज्ञापन


लोअर बाजार सब्जी मंडी में फलों के दाम
फल दाम
सेब रॉयल 100 से 180
सेब गोल्डन 80 से 100
अनार 180 से 200
कीवी 140 से 160
अमरूद 180 से 200
ड्रैगन फ्रूट 120 से 160
जापानी फल 180 से 200
संतरा 100
मौसमी 200
अनानास 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article