फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresh snowfall recorded in himachal pradesh

हिमाचल में बदला मौसम, चोटियों पर बर्फबारी

Wed, 28 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in himachal pradesh

प्रदेश में मौसम बदलना शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला कुल्लू में पीर पंजाल की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तीन दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


मौसम बदलने के बावजूद प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार रात को भी शिमला और डलहौजी में न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रिकॉर्ड हुआ। सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4 और डलहौजी में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला और डलहौजी का न्यूनतम प्रदेश में सबसे अधिक

fresh snowfall recorded in himachal pradesh

लगातार बीती तीन रातों से शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक चल रहा है। शिमला-डलहौजी में आजकल रात के समय मौसम में ठंडक कम हो गई है। 

उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कम रहने से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सोमवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान -2.5, मनाली में 3.4, कल्पा में 4.2, मंडी में 4.6, भुंतर में 4.9, सुंदरनगर में 5.8, सोलन में 6.4, चंबा में 6.6, ऊना में 8.6, धर्मशाला में 9.2, बिलासपुर में

9.6, हमीरपुर में 9.8,  कांगड़ा में 10.2 और नाहन में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने के बावजूद अधिकतम तापमान में अधिक कमी नहीं आई।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.0, कांगड़ा में 23.1, मंडी-बिलासपुर में 22.0, हमीरपुर में 21.9, नाहन में 20.8, चंबा में 20.5, भुंतर में 19.0, सुंदरनगर में 18.6, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 17.8, डलहौजी में 14.4 और कल्पा में 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed