{"_id":"b6b072751bfb0d4be4a7cf5b56f6382e","slug":"fresh-snowfall-in-rohtang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग में ताजा बर्फबारी, मनाली पर्यटकों से गुलजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग में ताजा बर्फबारी, मनाली पर्यटकों से गुलजार
मनु शर्मा /अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी से देश-विदेश के सैलानी यहां खींचे चले आ रहे हैं। घाटी पर्यटकों से गुलजार है और कारोबारी उत्साहित। इन दिनों 13050 फीट ऊंचे रोहतांग पास के अलावा घाटी के पर्यटन स्थल ढुंगरी स्थित देवी हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ, नग्गर और सोलंगनाला में खासी चहलपहल है।
विज्ञापन
शाम के समय मनाली के माल पर पर्यटकों की खासी तादाद देख यहां का नजारा देखते ही बन रहा है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान एवं कुल्लू-मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि कई साल बाद इस बार मनाली दशहरा और दिवाली सीजन के दौरान भारी संख्या में सैलानी मनाली आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि इस वर्ष क्रिसमस और नववर्ष के दौरान सीजन के दौरान भी मनाली सैलानियों से पैक रहेगी। ऑनलाइन बुकिंग से अच्छे संकेत हैं। जिला पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि कुल्लू-मनाली सैलानियों के लिए अद्भुत पर्यटन स्थल है।
विज्ञापन
यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सैलानियों को आकर्षित करता है। धार्मिक पर्यटन व साहसिक खेलें सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यही कारण है कि मनाली आज विश्व में पर्यटन के मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है।
घाटी में पांच सालों में सैलानियों की संख्या
वर्ष=======भारतीय======विदेशी======कुल
2009======2224649=====119514====2344163
2010======2395990=====133707====2529697
2011======2659527=====138488====2798015
2012======3082545======143900===3226445
2013======2869577======125330===2994907