फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresh snowfall in rohtang and rainfall in manali

हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, कुल्लू और मनाली में बारिश

Sat, 25 May 2019 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 May 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang and rainfall in manali
रोहतांग दर्रा से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रा और अन्य ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी का दौर जारी है। शनिवार को दोपहर बाद दर्रे में बर्फ के फाहे गिरे हैं, लेकिन दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही जारी रही। कुल्लू और मनाली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन


मौसम खराब रहने से घाटी के पर्यटन को भी नुकसान पहुंच रहा है। रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी, हनुमान पीक, देऊ टिब्बा में हल्की बर्फबारी होने की सूचना है। शिमला में मौसम साफ रहा और शहर के माल रोड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन


 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 से 31 मई तक मौसम शुष्क रहेगा और चार दिन तक लोगों को गर्मी सताएगी। 26 और 27 मई को मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों में गर्जना के साथ बारिश होगी। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों में बारिश और हिमपात की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 

fresh snowfall in rohtang and rainfall in manali
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
शिमला 12.7, सुंदरनगर 15.5, भुंतर 11.0, कल्पा 3.9, धर्मशाला 15.4, ऊना 19.3, नाहन 12.9, केलांग 2.8, पालमपुर 16.0, सोलन 13.6, मनाली 5.6, कांगड़ा 17.7, मंडी 15.6, बिलासपुर 17.1, हमीरपुर 16.5, चंबा 15.2, डलहौजी 10.5 और कुफरी 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 
शिमला 23.4, सुंदरनगर 32.8, भुंतर 30.7, कल्पा 19.7, धर्मशाला 26.4, ऊना 36.0, नाहन 33.0, केलांग 15.4, सोलन 28.5, कांगड़ा 31.6, बिलासपुर 33.5, हमीरपुर 32.2, चंबा 29.7 और डलहौजी 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed