फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free treatment of up to five lakhs for all categories

जो गरीब नहीं, उनका भी पांच लाख तक का मुफ्त इलाज

Wed, 26 Sep 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Sep 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Free treatment of up to five lakhs for all categories

हिमाचल में जो लोग गरीब नहीं हैं, उनका भी पांच लाख रुपये तक का इलाज होगा। उन्हें 1000 रुपये का सालाना प्रीमियम देना होगा और इससे पूरे परिवार का बीमा हो जाएगा। यह प्रावधान यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत होगा। अभी इस योजना में न्यूनतम 30 हजार रुपये या क्रिटिकल केयर पर पौने दो लाख रुपये का ही बीमा कवर है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री इस संशोधित योजना को आगामी दिनों में लांच कर सकते हैं। पिछले दिनों इसे राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। राज्य में वर्तमान में यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम का अच्छा रिस्पांस आ रहा है। इसका लाभ लेने के लिए आमदनी की कोई भी सीमा नहीं है।
विज्ञापन


इसमें 365 रुपये का प्रीमियम देने के बाद कोई भी व्यक्ति अपने परिवार का बीमा कर सकता है और अस्पताल में किसी भी सदस्य का सामान्य बीमारी की स्थिति मेें 30 हजार रुपये तक का इलाज करवा सकता है। अब इस योजना को बदला जा रहा है। 1000 रुपये के सालाना प्रीमियम पर पूरे परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही चल रहीं तीन योजनाएं 

Free treatment of up to five lakhs for all categories

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना पर मंत्रणा हो चुकी है। इस योजना के लागू होने के बाद लोग पीजीआई चंडीगढ़ के अलावा हिमाचल के सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज करवा पाएंगे। 

हिमाचल में पहले से ही तीन तरह की स्वास्थ्य देखभाल या स्वास्थ्य बीमा योजनाएं चल रही हैं। बीपीएल परिवारों, मनरेगा कामगारों आदि के लिए पहले से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) चल रही है। अब इस योजना के तहत कवर लोग आयुष्मान भारत योजना में लिए गए हैं। इसमें पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर है।

एक अन्य मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना भी चल रही है। इसमें आंगनबाड़ी वर्करों, मिड-डे मील वर्करों आदि उन तमाम छूटी श्रेणियों को लिया गया है, जिनका आर्थिक स्तर ठीक नहीं है। इनसे साल में 30 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष प्रीमियम लिया जा रहा है। इन्हें न्यूनतम 30 हजार रुपये से लेकर पौने दो लाख रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed