{"_id":"61ef34eb35bc083ec7c2cca7b228a248","slug":"free-test-facilities-not-given-to-the-patients-in-knh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन के नाम पर लूटने वाला डॉक्टर बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन के नाम पर लूटने वाला डॉक्टर बेनकाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Apr 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला रीडर कनेक्ट के माध्यम से कमला नेहरू अस्पताल में एक और डाक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। उक्त डाक्टर ने महिला मरीज को यह कहकर निजी लैब भेज दिया कि वहां से जल्दी रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल की लैब में उक्त टेस्ट की फीस सौ रूपये है और निजी क्लीनिक में मरीज के तीमारदारों ने इस टेस्ट के छह सौ रूपये चुकाए हैं। मौजूदा समय में महिला मरीज कमला नेहरू अस्पताल में ही दाखिल है।
विज्ञापन
जब संबंधित डाक्टर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पैथालॉजी के टेस्ट यहां नहीं होते और आईजीएमसी में छुट्टी होने के कारण मरीज को प्राइवेट लैब भेजा है।
विज्ञापन
अमर उजाला से बात करने के बाद उक्त डाक्टर ने संबंधित मरीज और उनके तीमारदारों को धमकाते हुए कहा कि अमर उजाला को किसने इस बारे में बताया। डाक्टर के रवैये से मरीज और तीमारदार सहम गए हैं।
डाक्टरों के कमीशन खेल पर जांच
उधर, केएनएच में डॉक्टरों के कमीशन पर जांच बैठ गई है। शनिवार से मामले की छानबीन शुरू होगी। पीड़ित महिला के बयान भी लिए जाएंगे। अस्पताल की लैब की जगह प्राइवेट लैब में भेजने के आरोप में डाक्टर संदेह के घेरे में हैं।
‘अमर उजाला’ ने 18 अप्रैल के अंक में केएनएच में डाक्टरों का कमीशन खेल ...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मामले में अस्पताल प्रबंधन और डाक्टर की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। राज्य सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त टेस्ट सुविधा दे रखी है।
महिलाओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए अस्पताल में एसआरएल लैब भी खोली है। यहां हर तरह के टेस्ट होते हैं और महिला मरीजों से कोई टेस्ट फीस नहीं ली जाती। बावजूद डाक्टर महिलाओं को टेस्ट के लिए निजी लैब भेज रहे थे।
जानकारी चाहिए तो कॉल करें
मोबाइल नंबर 97365-97365 लैंडलाइन 0177-2629302 पर मदद के लिए कॉल करें। आपकी मदद के लिए ‘अमर उजाला’ आपसे सीधे जुड़ने जा रहा है। अस्पताल में आप के साथ उपचार के दौरान इस तरह की जबरदस्ती हो रही है। डाक्टर बदसलूकी कर रहे हैं तो ‘अमर उजाला’ आपकी आवाज उठाएगा।