बाबा बने एक्शन हीरो, फिल्म का फ्री प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैसेंजर ऑफ गॉड यानि भगवान का देवदूत। अब संत बाबा राम रहीम लोगों को उपदेश देने के साथ साथ एक्शन करते भी नजर आएंगे। कभी सलमान खान की तरह फिल्मी स्टाइल में बाइक पर तो कभी हवा में उड़ते हुए। 16 जनवरी को बड़े परदे पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म एमएसजी (मैसेंजर ऑफ गॉड) रिलीज होने जा रही है।
कई थियेटर में फिल्म फ्री दिखाई जाएगी। फिल्म को पापुलर करने के लिए हिमाचल के विभिन्न जिलों में रोड शो निकाले जा रह हैं। शनिवार को र्धमशाला, ऊना और हमीरपुर में रोड शो निकाले गए। बच्चों से लेकर बूढ़े तक फिल्म का प्रचार करने में जुट हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा के नगरी स्थित आश्रम से सैकड़ों समर्थकों ने धर्मशाला तक फिल्म के प्रचार के लिए रैली निकाली।
हर कोई कर रहा प्रचार
रैली में एमएसजी फिल्म के पोस्टरों के साथ दर्जनों गाड़ियां भी शामिल थीं। समर्थकों ने संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म एमएसजी के पोस्टर वाली टी शर्टें पहन रखी थीं। समर्थक उत्तम चंद, रमेश चंद, राजेश कुमार, भवारना के एनआर यादव, शिमला के ईश्वर कुमार, पालमपुर के राकेश कुमार और धर्मशाला के दिलबाग ने बताया कि एमएसजी फिल्म का मकसद लोगों की विचारधारा में बदलाव लाना है।
देश से कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी आदि कुरीतियों को मिटाना है। इसलिए वे फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। समर्थकों ने कहा कि नूरपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन सहित हिमाचल के पांच सिनेमाघरों में 16 से 23 जनवरी तक एमएसजी फिल्म मुफ्त दिखाई जाएगी।