शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी फ्री पार्किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर अब टूरिस्ट अपनी गाड़ियां पार्क कर पाएंगे। शिमला शहर में पार्किंग की किल्लत के चलते सैलानियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने पार्किंग की अधिसूचना जारी कर दी है।
सैलानी बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर मुफ्त में अपनी गाड़ियां पार्क कर सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला शहर की और अपना रुख कर रहे हैं। शहर में पार्किंग की किल्ल्त के चलते सैलानी परेशान हो रहा है।
पहाड़ी क्षेत्र के चलते शहर में पार्किंग की सुविधा कम होने से पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा जिसके चलते जिला प्रशासन ने सैलानियों की सुविधा के लिए बंधित और प्रतिबंधित मार्ग चौड़ा मैदान डाकघर से वाया एव लॉज से एडवांस स्टडी और कनेडी चौक से वाया विधानसभा से एजी चौक सड़क मार्ग को टूरिस्टों को गाड़ी पार्क करने के लिए खोल दिया है।
प्रशासन ने टूरिस्ट सीजन के चलते पर्यटक को मुफ्त में इन मार्गों पर अपना वाहन पार्क करने की सुविधा दी है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि अधिसूचना में बताई गई बंधित और प्रतिबंधित सड़कों पर गाड़ियां पार्क हो पाएंगी। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डेढ महीने तक होगी सैलानियों को मुफ्त पार्किंग की सुविधा
जिला प्रशासन ने डेढ महीने तक सैलानियों को बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर मुफ्त गाड़ी पार्क करने की सुविधा दी है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है कि 15 मई से 30 जून तक सैलानी इन मार्गों पर अपना वाहन पार्क कर सकते हैं।
डेढ महीने तक होगी सैलानियों को मुफ्त पार्किंग की सुविधा
जिला प्रशासन ने डेढ महीने तक सैलानियों को बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर मुफ्त गाड़ी पार्क करने की सुविधा दी है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है कि 15 मई से 30 जून तक सैलानी इन मार्गों पर अपना वाहन पार्क कर सकते हैं।
रोजाना हजारों सैलानी कर रहे शिमला का रुख
टूरिस्ट सीजन के चलते रोजाना हजारों की तादाद में सैलानी शिमला शहर का रुख कर रहे हैं। वीकएंड पर राजधानी में टूरिस्टों की तादाद दोगुना हो जाती हैं। पहले से ही शिमला के स्थानीय लोगों के लिए शहर में पर्याप्त पार्किंग की सुविधा नहीं हैं और टूरिस्ट सीजन में वाहनों की संख्या दोगुना हो जाती हैं।
सैलानियों से हो रही गाड़ी पार्क करने के एवज में लूट
राजधानी शिमला शहर में बाहरी राज्यों से आ रहे सैलानियों से गाड़ी पार्क करने के एवज में भारी लूट हो रही है। सैलानियों से गाड़ी पार्क करने के एवज में दोगुना से चार गुना दाम वसूले जा रहे हैं। प्रशासन पार्किंग में टूरिस्टों से हो रही लूट को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।