{"_id":"62ee7d619c6af47a3f78aa83","slug":"free-admission-will-be-available-in-indian-institute-of-higher-studies-till-august-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में 16 अगस्त तक निशुल्क मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में 16 अगस्त तक निशुल्क मिलेगा प्रवेश
Sat, 06 Aug 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Aug 2022 08:12 PM IST
सार
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के ऐतिहासिक भवन में 16 अगस्त तक देश-विदेश के पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर इसका इतिहास जान सकेंगे। सात से 16 अगस्त तक यह सुविधा मिलेगी। इससे औसतन 500 पर्यटकों को लाभ होगा।
विज्ञापन
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के देश भर के ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों में निशुल्क घूमने के निर्णय को शिमला स्थित भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में भी लागू कर दिया गया है। संस्थान के ऐतिहासिक भवन में 16 अगस्त तक देश-विदेश के पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर इसका इतिहास जान सकेंगे। सात से 16 अगस्त तक यह सुविधा मिलेगी। इससे औसतन 500 पर्यटकों को लाभ होगा। स्वतंत्रता दिवस के दौरान पर्यटकों के साथ शिमला के स्थानीय लोग भी बिना किसी टिकट भवन और इसके सुंदर परिसर गार्डन में घूम सकेंगे।
विज्ञापन
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. नागेश्वर रॉव ने इस सुविधा को सात से 16 अगस्त तक दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। संस्थान के जन संपर्क अधिकारी अखिलेश पाठक ने इसकी पुष्टि की है। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (वायसरिगल लॉज) में घूमने आने वाले पर्यटकों से अलग-अलग दरों में तय टिकट के हिसाब से पैसे लिए जाते थे। दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों से सौ रुपये, छात्रों से सौ रुपये, जबकि देश भर से आने वाले पर्यटकों से दो सौ रुपये और विदेशी पर्यटकों से यहां घूमने के लिए पांच सौ रुपये टिकट लिया जाता है। इस ऐतिहासिक धरोहर को देखने के लिए गर्मियों के पर्यटन सीजन में आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा एक हजार तक भी रहता है।
विज्ञापन