फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fraud in the name of crypto currency, complaints reached to cyber police

Crypto Currency Fraud: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी, साइबर पुलिस के पास पहुंचीं शिकायतें

Wed, 23 Aug 2023 02:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 02:48 PM IST
सार

 पिछले कुछ समय में साइबर क्राइम पुलिस के पास ऐसे 10 से ज्यादा मामले पहुंचे हैं, जिनमें फर्जी वेबसाइट और क्रिप्टो करेंसी के जरिये एक वर्ष में पैसे को दोगुना करने का झांसा दिया गया।

विज्ञापन
Fraud in the name of crypto currency, complaints reached to cyber police
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

शातिर अपराधियों ने अब हिमाचल के लोगों को क्रिप्टो करेंसी के नाम पर भी ठगना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय में साइबर क्राइम पुलिस के पास ऐसे 10 से ज्यादा मामले पहुंचे हैं, जिनमें फर्जी वेबसाइट और क्रिप्टो करेंसी के जरिये एक वर्ष में पैसे को दोगुना करने का झांसा दिया गया। साइबर पुलिस की मानें तो यह एक चेन सिस्टम प्लान होता है। इसमें जुड़ने वाले लोग अपने रिश्तेदारों और अपने परिचितों से भी उसमें पैसा इंवेस्ट करवा देते हैं। बाद में यह लोग पैसे लेकर भाग जाते हैं। साइबर पुलिस के अनुसार ज्यादातर मामलों में लोग खुद ही ठगी की वजह बन रहे हैं।

विज्ञापन


साइबर ठग व्यक्तियों को अच्छे रिटर्न और पैसा डबल करने का लालच देते हैं और लोग खुद ही अपना पैसा ठगों को हस्तांतरित कर देते हैं। कई महीनों बाद जब उन्हें ठगी का अहसास होता है। साइबर पुलिस के पुलिस अधीक्षक (कार्यकारी) भूपिंद्र नेगी ने कहा कि ठग लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए पहले फेसबुक पर दोस्त बनाते हैं और कुछ समय तक अच्छी बातचीत करने के उपरांत पैसा डबल करने का लालच देते हैं। किसी एप्लीकेशन या वेबसाइट पर अच्छी रिटर्न मिलेगी यह बताकर उस एप्लीकेशन में पैसा लगवाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed