फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud in taxi for sure.

शिमला में टैक्सी फॉर श्योर का गोलमाल, रहें अलर्ट

Fri, 15 May 2015 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 May 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
fraud in taxi for sure.

राजधानी शिमला में टैक्सी फॉर श्योर के नाम पर लोगों के साथ जमकर फ्रॉड हो रहा है। सस्ती टैक्सी सेवा के नाम पर कंपनी लोगों विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाई गई टैक्सी में महिला से दुर्व्यवहार की घटना ने टैक्सी फॉर श्योर की सेवा पर सवालिया निशान लगा दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को टैक्सी फॉर श्योर के माध्यम से शहर की एक महिला ने टैक्सी बुक की थी। महिला को कंपनी ने मेसेज कर जिस टैक्सी की जानकारी दी थी उसके स्थान पर दूसरी ही गाड़ी भेज दी। इस गाड़ी में टैक्सी ड्राइवर ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग अब कंपनी को नोटिस जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन


टैक्सी में महिला के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद वीरवार को परिवहन विभाग ने शिकायतकर्ता और टैक्सी संचालक को सुबह साढ़े दस बजे आरटीओ आफिस बुलाया और दोनों पक्षों के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट मैनेजर मंजू शाह शर्मा से सीधे सवाल
सवाल : टैक्सी सेवा परिवहन विभाग के पास पंजीकृत क्यों नहीं है?
जवाब : यह आईटी कंपनी है, बैंगलोर में पंजीकृत है। टैक्सियां कंपनी की नहीं होती इसलिए पंजीकरण जरूरी नहीं है।
सवाल : सेवा शुरू करने को लेकर पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया?
जवाब : पुलिस को सूचित करने की हमें कोई जरूरत नहीं। प्राइवेट टैक्सियों से सर्विस दी जाती है।
सवाल : टैक्सी आपरेटरों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?
जवाब : आपरेटरों को टैक्सी फॉर श्योर से डि-अटैच (अलग) कर दिया है।
सवाल : सवारियों से कैसा व्यवहार करें, ड्राइवर को यह नहीं सिखाया जाता?
जवाब : चंडीगढ़ से टीम आकर ड्राइवरों को ट्रेनिंग देती है। गाड़ी की भी जांच होती है।
सवाल : ड्राइवरों, गाड़ियों का रिकार्ड रखने की क्या व्यवस्था है?
जवाब : सेवा से जुड़ने वाले सभी ड्राइवरों और उनकी गाड़ियों का पूरा रिकार्ड क्षेत्रीय कार्यालय में रखा जाता है।

टैक्सी फॉर श्योर परिवहन विभाग के पास पंजीकृत नहीं है। इस सेवा के नाम पर लोगों से फ्रॉड की शिकायतें विभाग को मिल रही हैं। विभाग टैक्सी फॉर श्योर को नोटिस जारी करेगा। - प्रशांत देष्टा आरटीओ शिमला


परिवहन विभाग की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले से संबंधित सभी आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी। - बलवीर जस्वाल डीएसपी सिटी

यह है पूरा मामला
कैथू में रहने वाली महिला ने टैक्सी फॉर श्योर से बीसीएस से कैथू के लिए गाड़ी बुक की। टॉलैंड से आगे ड्राइवर मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी लापरवाही से चलाने लगा। महिला ने संभल कर गाड़ी चलाने को कहा तो उसने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने महिला और तीन वर्षीय बच्चे को कैथू के स्थान पर लैंडमार्क के पास ही जबरन गाड़ी से उतार दिया और दुर्व्यवहार किया। महिला के पति नवीन आहूजा ने जब टैक्सी ड्राइवर की शिकायत टैक्सी फॉर श्योर में करने की कोशिश की तो संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

परिवहन विभाग करे कार्रवाई : उपायुक्त
परिवहन विभाग को बिना पंजीकरण काम कर रही टैक्सी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। कंपनी द्वारा भेजी गई गाड़ी में महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला बेहद गंभीर है। पुलिस के माध्यम से इस मामले की भी जांच करवाई जाएगी। -दिनेश मल्होत्रा, उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed