फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   France will help himachal govt in smart city project.

हिमाचल को स्मार्ट बनाने में फ्रांस करेगा मदद

Fri, 17 Oct 2014 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Oct 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
France will help himachal govt in smart city project.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से वीरवार को भारत में फ्रांस के एंबेसडर फ्रान्कोईस रिचियर के नेतृत्व में फ्रांस के एक बिजनेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट सिटी विकसित करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट, कचरा प्रबंधन, शहरी परिवहन, समुचित प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी, ऊर्जा विकास और ऊर्जा परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय आर्थिक सेवा प्रमुख और मिनीस्टर काउंसलर जीन-रेने, फ्रांस दूतावास के क्षेत्रीय एवं विधि संपर्क काउंसलर लिका मन्न, समग्र विकास काउंसलर फैनी हर्वे, भारत में फ्रांस विकास एजेंसी की परियोजना अधिकारी कैमिली सवेरैक और शहरी विकास तथा सौर ऊर्जा क्षेत्र के अन्य विशेषज्ञ शामिल थे।
विज्ञापन


इस दौरान परिवहन समाधान एवं गतिशीलता, कचरा एकत्र के लिए तकनीकी समाधान, शहरी यातायात एवं पुनर्चक्त्रस्ण और विकेन्द्रीकृत रिसाव प्रबंधन प्रणाली के लिए उपयुक्त तकनीकी सहयोग जैसे मामलों पर चर्चा की। वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार शिमला, मनाली तथा धर्मशाला जैसे मुख्य शहरों को स्मार्ट सिटीज के तौर पर विकसित करने की इच्छुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस सरकार ने प्रदेश के शहरों को स्मार्ट सिटीज के तौर पर विकसित करने के लिए अपनाने की इच्छा जताई है। प्रदेश सरकार केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय से इस मामले को उठाएगी। मुख्यमंत्री ने फ्रांस के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

कहा कि उनके प्रस्तावों का अध्ययन करने और आवश्यकतानुसार उनकी बहुमूल्य तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ लिया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी विकास विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका, विशेष सचिव शहरी विकास पूर्णिमा चौहान, शहरी विकास विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया आदि मौजूद रहे।

निवेश की संभावना टटोल रहीं कंपनियां
फ्रांस के एंबेसडर फ्रान्कोईस रिचियर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास करने के लिए फ्रांस की 15 कंपनियां निवेश की संभावनाएं टटोल रही हैं। हिमाचल प्रदेश की प्रकृति के अनुसार ही विकास पर फोकस किया जाएगा, जिससे पर्यावरण की क्षति न होने पाए।


उन्होंने कहा कि केबल कार, रोपवे कार, ट्राम, फर्नीचर, वाटर मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट, हाइड्रो प्रोजेक्ट, सौर ऊर्जा सहित अन्य कई क्षेत्रों में फ्रांस की कंपनियां काम करना चाहती हैं। प्रेस कांफ्रेंस के बाद फ्रांस प्रतिनिधियों की ओर से प्रजेंटेशन भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed