हिमाचलः बीएसएल नहर में गिरी कार बरामद, 4 युवक अभी भी लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सुंदरनगर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक टाटा जेस्ट कार बेकाबू होकर बीएसएल नहर में जा गिरी। हादसे में चार युवक अब तक लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, एक युवक ने तैर कर अपनी जान बचा ली।
हादसे के बाद शनिवार सुबह से ही पुलिस गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अभी नहर से कार को बरामद कर लिया गया है लेकिन इसमें कोई भी युवक नहीं मिला। अब गोताखोर नहर की गहराई में जाकर तलाश कर रहे हैं।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह हादसा देर रात हुआ। कार में सवार होकर पांच युवक सुंदरनगर के दरयागी से गुजर रहे थे कि अचानक कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। इस कार में कुल पांच युवक सवार थे जिनमें से एक ने तैर कर अपनी जान बचाई।
जिस युवक पुनीत कुमार(20) की जान बची है वह नेवी में तैनात है। यह इन दिनों छुट्टी पर आया था और अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। नहर से निकलने के बाद इसने हादसे की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद हादसे की जांच शुरू हो गई है।
10 घंटे बाद भी रेस्कयू ऑपरेशन नहीं हुआ शुरू
वहीं, हादसे की सूचना मिलने के 10 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हुआ। शनिवार सुबह से ही यहां लोगों का जमावड़ा लग गया । बाद में पुलिस की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कियाा।
दोपहर करीब बारह बजे नहर से कार बरामद कर ली गई लेकिन इसमें कोई भी युवक नहीं मिला। कार सवार चारों युवक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
लापता युवकों में अभिषेक (20) पुत्र जगदीश कुमार, आदित्य (20) पुत्र ब्रह्मपाल, बीबीएमबी कॉलोनी, हिमांशु गुप्ता (19)पुत्र जगदीश कुमार निवासी दरयागी और सोनु कुमार पुत्र जीवन कुमार बीबीएमबी कॉलोनी शामिल हैं।