फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four-year-old boy dies due to drowning in water tank

मासू की टंकी में डूबने से मौत

Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old boy dies due to drowning in water tank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोटा/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पटेरा के जिंदवी ब्राह्मणा गांव में सोमवार को पानी की टंकी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है।
सोमवार शाम को चार वर्षीय मासूम तनिष्क कुमार पुत्र राकेश कुमार की घर के आंगन में रखी पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मां कपड़े धोने के लिए साथ लगती बावड़ी में गई थी। पहले उसका बेटा-बेटी भी उसके साथ गए थे, लेकिन बाद में दोनों बच्चे वापस घर आ गए। इस दौरान चार वर्षीय बालक घर पर रखी पानी की टंकी से पानी लेने के लिए झुका, लेकिन पानी का स्तर नीचे होने के कारण वह टंकी के बीच में गिर गया। जब उसकी मां बावड़ी से कपड़े धोकर आई तो बेटे को ढूंढने लगी। जब टंकी में देखा तो बेटा वहां गिरा था।
विज्ञापन

परिजन उसे पीएचसी भोटा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे का पिता बद्दी में मजदूरी करता है। वहीं परिजनों ने पुलिस में मुकद्दमा दर्ज नहीं करवाया है। इस संदर्भ में पटेरा पचांयत की प्रधान कृष्णा देवी का कहना है कि पंचायत के जिंदवी गांव में एक मासूम बच्चे की टंकी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed