फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four trains ran on Pathankot-Paprola rail track in kangra himachal

कांगड़ा: पठानकोट-पपरोला रेल ट्रैक पर दौड़ीं चार ट्रेनें

Mon, 01 Nov 2021 04:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 04:05 PM IST
सार

पठानकोट से ज्वालामुखी रोड तक तीन ट्रेनें ही अप और डाउन कर रही थीं। गत शुक्रवार और शनिवार को रेलवे विभाग ने इंजनों का ट्रायल लेने के बाद ट्रैक के ओके होने पर सोमवार से विभाग ने इस ट्रैक पर चार ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी। ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से ट्रैक के आसपास और सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों को किफायती और कम समय में यात्रा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Four trains ran on Pathankot-Paprola rail track in kangra himachal
रेल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी की लाइफ लाइन पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर पठानकोट से पपरोला तक सोमवार से चार अप और डाउन ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण रेलवे ट्रैक पर तीन माह से अधिक समय से रेलों की आवाजाही बंद थी। पठानकोट से ज्वालामुखी रोड तक तीन ट्रेनें ही अप और डाउन कर रही थीं। गत शुक्रवार और शनिवार को रेलवे विभाग ने इंजनों का ट्रायल लेने के बाद ट्रैक के ओके होने पर सोमवार से विभाग ने इस ट्रैक पर चार ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी।

विज्ञापन


ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से ट्रैक के आसपास और सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों को किफायती और कम समय में यात्रा का लाभ मिलेगा। सोमवार को पठानकोट से पपरोला के लिए चार ट्रेनें शुरू हो गईं। पपरोला से पठानकोट के लिए पहली ट्रेन 7 बजकर 10 मिनट, दूसरी सवा 9 बजे, तीसरी दोपहर दो बजकर 10 मिनट और चौथी ट्रेन शाम 4 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। इसी प्रकार पठानकोट से पपरोला के लिए पहली ट्रेन सुबह 6 बजे, दूसरी ट्रेन 8:45 बजे, तीसरी ट्रेन 9 बजकर 50 मिनट और चौथी ट्रेन दोपहर 1 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed