फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four tourists rescued safely from Kalga-Kheerganga track route

कुल्लू: कालगा-खीरगंगा ट्रैक रूट से चार सैलानियों को सुरक्षित बचाया

Wed, 04 May 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 May 2022 07:01 PM IST
सार

मणिकर्ण पुलिस का दल टीम लिटल रेविल एडवेंचर एंड रेस्क्यू टीम के चार सदस्यों को लेकर तलाशी अभियान के लिए निकला। बताया जा रहा है कि सभी सैलानी कालगा से आगे एक घने जंगल में फंस गए थे।

विज्ञापन
Four tourists rescued safely from Kalga-Kheerganga track route
कालगा-खीरगंगा ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के कालगा-खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर रास्ता भटकने वाले दिल्ली के चार पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया गया है। ये सैलानी सोमवार को पार्वती घाटी के कालगा से खीरगंगा ट्रैक रूट पर निकले थे। रास्ता भटकने पर इन्होंने इसकी सूचना कसोल में जिस होटल में रुके थे, उसके मालिक को फोन पर दी। वहां से मणिकर्ण पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी गई। इसके बाद मणिकर्ण पुलिस का दल टीम लिटल रेविल एडवेंचर एंड रेस्क्यू टीम के चार सदस्यों को लेकर तलाशी अभियान के लिए निकला।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सभी सैलानी कालगा से आगे एक घने जंगल में फंस गए थे। बचाए गए पर्यटकों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली से 30 अप्रैल को घूमने के लिए मणिकर्ण पहुंचे थे। दिल्ली निवासी सुनील कुमार पुत्र तुषार, बेटी प्रीतिका और शशांक खीरगंगा की तरफ निकल गए और जंगल में उन्हें रास्ता नहीं मिला। रात होने पर उन्होंने होटल मालिक से मदद मांगी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू सागर चंद्र ने कहा कि कालगा-खीरगंगा ट्रैक रूट से चार पर्यटकों को रेस्क्यू कर मणिकर्ण पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed