फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four Student Killed in Car Accident at Ashwani Khad, solan.

बर्थ डे पार्टी मनाकर लौट रहे चार दोस्तों की कार हादसे में मौत, 1 की हालत नाजुक

Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Four Student Killed in Car Accident at Ashwani Khad, solan.

जन्मदिन की पार्टी के बाद कार में सवार होकर लौट रहे पांच दोस्तों में से चार की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के सोलन में हुआ। यहां अश्वनी खड्ड के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। मृतकों में सभी स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं। कार चलाने वाले का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिजनों को बिना बताए सात दोस्त जन्म दिन की पार्टी मनाने अश्वनी खड्ड गए थे। पार्टी के बाद सभी घर लौटने लगे। पांच दोस्त कार में सवार थे और दो युवक पीछे बाइक लेकर चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटते वक्त हादसा, तीन ने मौके पर तोड़ा दम

Four Student Killed in Car Accident at Ashwani Khad, solan.

अचानक अश्वनी खड्ड से कुछ दूरी पर ही आल्टो कार नंबर एचपी 10 ए 3982 अनियंत्रित होकर खड्ड में लुढ़क गई। पीछे बाइक पर चल रहे दोनों दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी तथा कुछ राहगिरों की मदद से दोस्तों की मदद में लग गए।

तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो की सांसे चल रही थी। वहीं कुछ देर बाद 108 और पुलिस भी पहुंच गई। घायलों में से एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया। है। घटना की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। युवकों की मौत से सोलन में मातम का माहौल है। 

हादसे में गई इन छात्रों की जान, बाइक पर था बर्थडे वाला युवक

Four Student Killed in Car Accident at Ashwani Khad, solan.

कार्तिक कौंडल (16) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी नौणी, रोहित कुमार (23) पुत्र कृष्ण निवासी चायल, तनीष ठाकुर पुत्र मुकेश निवासी ओच्छघाट और संजय (21) निवासी ओच्छघाट की मृत्यु हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांचवें छात्र मनोज (20) पुत्र हीरा सिंह निवासी ओच्छघाट को चंड़ीगढ़ पीजीआई रेफर किया है।

जन्मदिन वाला युवक साथ-साथ चल रहा था
ऐसी चर्चा है कि जिस युवक का जन्मदिन था वह पीछे बाइक पर सवार होकर आ रहा था। वहीं जब हादसा हुआ तो प्रत्यक्षदर्शी वही दो युवक रहे। इन्होंने दोस्तों को बचाने के लिए भरपूर प्रयास किए लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।

हादसे में उन्होंने अपने चार दोस्त खो दिए हैं। हादसा इतना भयावह था कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई। खड्ड में गिरी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। 

मदद को उठे कई हाथ, चीखो पुकार से गूंजा अस्पताल 

Four Student Killed in Car Accident at Ashwani Khad, solan.

हादसे की सूचना सोलन में आग की तरह फैल गई। कई लोग मदद के लिए सोलन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की चीखें दिल दहला देने वाली थीं। कुछ लोग परिजनों का ढांढस बढ़ाने में लगे हुए थे। वहीं अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।

इस दौरान अस्पताल में व्यवस्था दुरुस्त रही। हादसे के बाद सोलन में मातम का माहौल छा गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ घरों के इकलौते चिराग भी बुझ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed