{"_id":"5880b3f84f1c1be92eefe292","slug":"four-shops-gutted-in-fire-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के चंबा में अग्निकांड, 4 दुकानें हुई खाक, एक घर भी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के चंबा में अग्निकांड, 4 दुकानें हुई खाक, एक घर भी जला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिला के भरमौर की बड़ग्राम पंचायत के कुठारी की उखलू में वीरवार सुबह करीब छह बजे आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं। एक घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। इससे करीब तीस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दुकानों के अंदर रखे करीब तीन सौ मुर्गे भी जिंदा जल गए। दुकानें रिंकू राम, उसके भाई सुभाष कुमार और अर्जुन राम, चतरो राम की हैं। साथ लगते तुलसी राम का तीन मंजिला मकान का कुछ हिस्सा भी जल गया है। बड़ग्राम पंचायत के प्रधान काहन सिंह कपूर और पूर्व प्रधान देवी चंद ने बताया कि आग सुबह छह बजे के करीब लगी।
विज्ञापन
जब लोग दिनचर्या के लिए बाहर निकले तो उन्होंने आग को लगे देखा। उन्होंने इसकी जानकारी दी तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। वे दुकानों में लगी आग को नहीं बुझा पाए और देखते ही देखते चारों दुकानें जल गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से तहसीलदार डॉक्टर गणेश ठाकुर ने बताया कि पटवारी को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी। कहा कि अभी बर्फबारी के कारण संपर्क मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं। हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते बड़ग्राम की ओर जाने वाले रास्ते पर बर्फ पड़ी है। इसलिए प्रभावितों को मदद पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।