फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four percent NPA hike in cooperative banks of himachal pradesh

मंदी में हिमाचल के सहकारी बैंकों का चार फीसदी बढ़ गया एनपीए

Sat, 28 Sep 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
four percent NPA hike in cooperative banks of himachal pradesh
NPA

आर्थिक मंदी के दौर में हिमाचल प्रदेश के तीन सहकारी बैंकों का एनपीए (नॉन परफार्मिंग असेट्स) चार फीसदी तक बढ़ गया है। जून 2018 में 10.99 फीसदी रिकॉर्ड हुआ राज्य सहकारी बैंक, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक और कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का एनपीए जून 2019 के बीते दिनों जारी हुए आंकड़ों में 14.78 फीसदी पहुंच गया। 

विज्ञापन


एक साल के दौरान एनपीए में 3.79 फीसदी की बढ़ोतरी होने से इन तीनों बैंकों पर ग्रेडिंग गिरने का खतरा मंडराना शुरू हो गया है। बैंकों की एनपीए राशि 1578 करोड़ पहुंच गई है। बीते वर्ष यह राशि 1095 करोड़ थी। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक केे एनपीए में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एक साल के भीतर बैंक का एनपीए 5.95 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा जारी यह आंकड़े ऋण वसूलने में नाकाम रहने वाले बैंकों के लिए अलार्मिंग हैं। अगर जल्द ही बैंकों ने एनपीए वसूलने के लिए गंभीरता से कदम नहीं उठाए तो रिजर्व बैंक इंडिया की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा बैंकों की वर्तमान ग्रेडिंग भी कम हो सकती है।

प्रदेश में शेड्यूल बैंक का दर्जा प्राप्त राज्य सहकारी बैंक की एनपीए राशि 494 करोड़, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की 932 करोड़ और कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की एनपीए राशि 106.16 करोड़ है। उधर, प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने कहा कि प्रदेश के सहकारी बैंकों का एनपीए लगातार बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने बैंक प्रबंधनों को जनता के बीच विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ऋण वसूली के लिए गंभीरता से काम करने को कहा। 


बैंक                                एनपीए जून 2018 (फीसदी)     एनपीए जून 2019 (फीसदी)        वृद्धि (फीसदी)
राज्य सहकारी बैंक            5.33                                            8.42                                        3.09
कांगड़ा सहकारी बैंक        17.34                                            23.29                                    5.95
कृषि एवं ग्रामीण बैंक        22.03                                            23.27                                    1.24

जोगिंद्रा सहकारी बैंक ने 1.75 फीसदी घटाया एनपीए
जिला सोलन में स्थित जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक का बीते एक साल के दौरान एनपीए 1.75 फीसदी कम हुआ है। जून 2018 तक बैंक का एनपीए 14.98 फीसदी था जो जून 2019 में 13.23 फीसदी पहुंच गया है। बैंक की एनपीए राशि 53 करोड़ है।

तीन किस्तें टूटते ही एनपीए हो जाते हैं खाते
बैंकों द्वारा ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण दिए जाते हैं। ऋण वसूली के लिए प्रतिमाह की किस्त तय होती है। लगातार तीन किस्तें नहीं आने पर खाता एनपीए हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed