फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four new judges oath ceremony in himachal high court

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिले चार नए न्यायाधीश

Tue, 12 Apr 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Apr 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
four new judges oath ceremony in himachal high court
मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिले चार नए न्यायाधीशों विवेक सिंह ठाकुर, अजय मोहन गोयल, संदीप शर्मा और सीबी बारोवालिया को मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मंगलवार सुबह नौ बजे हाईकोर्ट परिसर में एक सादे एवं गरिमापूर्ण समारोह में नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में न्यायाधीश संजय करोल, न्यायाधीश राजीव शर्मा, न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी, न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश पीएस राणा और न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

विज्ञापन


नए जजों में विवेक सिंह ठाकुर बिलासपुर जिला से हैं। विवेक ठाकुर केंद्र सरकार की ओर से बतौर सीनियर पैनल काउंसिल बनाए गए थे। वे असिस्टेंट एडवोकेट जनरल व एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल एचआरटीसी, एचपीपीसीएल व एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के स्टेंडिंग काउंसिल रह चुके हैं।
विज्ञापन


गोयल जिला कुल्लू से हैं। न्यायाधीश संदीप शर्मा को साल 2015 में हाईकोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया था। ये ऊना जिला से हैं। 10 वर्षों तक असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्यरत रहे। सीबीआई, यूजीसी, बीएसएनएल, सेंट्रल एक्साइज व ईपीएफ के स्टेंडिंग काउंसिल भी रह चुके हैं। न्यायाधीश सीबी बारोवालिया हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय तक हाईकोर्ट, प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और शिमला के अधीनस्थ न्यायालयों में वकालत करने के बाद इन्हें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश भी नियुक्त किया गया था। इन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मशाला व सोलन के पद पर भी कार्य किया है। इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा, हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी, रोहित ठाकुर, चेयरमैन प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल जस्टिस वीके शर्मा, अध्यक्ष प्रदेश उपभोक्ता आयोग जस्टिस सुरजीत सिंह,


सेवानिवृत्त न्यायाधीश भवानी सिंह, आरके महाजन, डीपी सूद, केसी सूद, एडवोकेट जनरल श्रवण डोगरा, प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केएस बन्याल, अतिरिक्त सालिसिटर जनरल अशोक शर्मा, शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, प्रधान सचिव कानून बलदेव सिंह, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार राजीव भारद्वाज, अरविंद मल्होत्रा, वीरेंद्र शर्मा, आरके चौधरी, बीएम गुप्ता सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed