{"_id":"5919e7e54f1c1b773cf22e9f","slug":"four-new-cases-of-swine-flu-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: स्वाइन फ्लू के चार नए मामले, दो गर्भवती महिलाएं भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: स्वाइन फ्लू के चार नए मामले, दो गर्भवती महिलाएं भी चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
Updated Tue, 16 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में स्वाइन फ्लू के चार नए मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। चारों मरीज महिलाएं हैं जिनमें से दो गर्भवती हैं जो अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थीं। टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद महिलाओं का इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वहीं मरीजों के बारे में पिछले कुछ समय की मालुमात हासिल करने की कोशिश की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके वे स्वाइन फ्लू की चपेट में कहां और कैसे आईं। आईजीएमसी शिमला में पॉजिटिव पाए गए दो नए मामलों में एक महिला कसुम्पटी और दूसरी टुटू की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने स्वाइन फ्लू के दो नए मामले पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं रात को अस्पताल पहुंची थी। दोनों का तत्काल टेस्ट करवाया गया। टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
उधर, डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में दो गर्भवती महिलाओं में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आए थे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि महिलाओं को प्रसव के लिए भर्ती किया गया था। टेस्ट कराने पर दोनों के नमूने पॉजिटिव निकले।
स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला बड़सर जिला हमीरपुर से संबंधित है, वहीं दूसरी महिला जिला कांगड़ा के खुंडियां से संबंधित बताई जा रही है। दो नए पॉजिटिव मामलों के साथ जिला कांगड़ा में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
इनमें से देहरा उपमंडल निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दरंग की रहने वाली एक महिला को छुट्टी दे दी गई है। दौलतपुर की महिला का इलाज टांडा में चल रहा है।
गर्भवती महिलाओं, दिल के मरीजों के लिए घातक है स्वाइन फ्लू
विशेषज्ञ चिकित्सकों का मानना है कि गर्भवती महिलाएं, हार्ट पेशेंट और डायबिटिकमरीजों के अलावा बच्चों और बूढ़ों में यह रोग जल्दी फैलता है। इसके अलावा जिन मरीजों की किडनी खराब है, यह रोग उनके लिए घातक साबित हो सकता है।