{"_id":"5b52004a4f1c1b4e748b60e8","slug":"four-ministers-of-himachal-have-been-given-responsibility-of-parliamentary-guardian","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इन चार मंत्रियों को संसदीय पालक की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इन चार मंत्रियों को संसदीय पालक की जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने जयराम सरकार के चार मंत्रियों को संसदीय पालक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की ओर से जारी आदेश के तहत स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को मंडी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर को हमीरपुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल को शिमला संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सभी संसदीय पालक अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही पार्टी की ओर से दिए गए कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी संसदीय पालकों पर रहेगी।
विज्ञापन