फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four men falls in beas at mandi.

ब्यास नदी में फिर हादसा, दिल्ली के चार सैलानी बहे

Sat, 06 Jun 2015 09:41 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
four men falls in beas at mandi.

हिमाचल की ब्यास नदी में फिर बड़ा हादसा हो गया। नदी में मस्ती कर रहे दिल्ली के तीन सैलानी तेज लहरों में बह गए। यह हादसा भुंतर के पास ब्यास नदी में हुआ जहां एक राफ्ट पलट गई। हादसे एक पर्यटक की डूबकर मौत हो गई है।

विज्ञापन


हालांकि तीन अन्य को बचा लिया गया है। मृतक पर्यटक की पहचान 25 वर्षीय आशु विदाड़ी पुत्र राजू विदाड़ी निवासी जशोला, नई दिल्ली के रूप में हुई। आशु दोस्तों के साथ राफ्ट में ब्यास की लहरों से अठखेलियां कर रहा था। परिवार को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


हादसा करीब डेढ़ बजे पेश आया। राफ्ट में चार पर्यटक बैठे थे। वे भुंतर से झिड़ी की ओर जा रहे थे। भुंतर एयरपोर्ट के समीप राफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और चारों ब्यास नदी में गिर गए। रेस्क्यू टीम ने नदी में गोता लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्‍क्यू टीम ने बचाए तीन सैलानी

four men falls in beas at mandi.

तीन पर्यटकों को डूबने से बचा लिया गया लेकिन एक को नहीं बचा पाए। हालांकि चौथे पर्यटक को कुछ दूरी पर निकाल लिया और अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल में भेज दिया गया है।

डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। घायल आशू पुत्र राकेश निवासी नार्थ कैंप नई दिल्ली तथा मिलन पुत्र तीरथ नारायण, निवासी रोहिणी नई दिल्ली को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया है। निशांत नई दिल्ली को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जांच का जिम्मा एएसआई संत सिंह को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed