फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four Lane affected people raised slogans in favour of union minister nitin gadkari in kullu

कुल्लू: हमारा पीएम कैसा हो, नितिन गडकरी जैसा हो...के लगे नारे

Wed, 23 Jun 2021 11:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four Lane affected people raised slogans in favour of union minister nitin gadkari in kullu
नितिन गडकरी से मिले फोरलेन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर हवाई अड्डे के बाहर बुधवार को जो कुछ भी हुआ, उसके पीछे केंद्रीय मंत्री के काफिले में मुख्यमंत्री के काफिले के वाहनों को शामिल करने के साथ साथ फोरलेन प्रभावितों के लगाए हमारा पीएम कैसा, नितिन गडकरी जैसा हो... के नारे भी कारण थे। सूत्रों का कहना है कि मंत्री के पहुंचने से पहले जब उनका काफिला तैयार हुआ तो प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए एसपी ने सिर्फ उस वाहन को शामिल करने की इजाजत दी, जिसमें मुख्यमंत्री बैठते थे।

विज्ञापन


अन्य वाहनों को शामिल न करने पर पहले एसपी और सीएम सुरक्षा के अधिकारियों के बीच बहस हो चुकी थी। जब केंद्रीय मंत्री का काफिला एयरपोर्ट से मनाली की ओर रवाना हुआ तो एयरपोर्ट गेट के बाहर फोरलेन प्रभावित किसानों-बागवानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने काफिला रोक लिया। सूत्रों की मानें तो भीड़ देखकर मंत्री नितिन गडकरी प्रभावितों की बात सुनने के लिए गाड़ी से उतर गए। प्रभावितों ने अपना एक मांग पत्र सौंपा। गडकरी ने इस दौरान साथ खड़े मुख्यमंत्री व उपायुक्त कुल्लू से प्रभावितों की मांगें पूरी न होने पर सवाल पूछ लिया।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने समस्या का निवारण करने के लिए सरकार की तरफ से आश्वासन दिया तो मंत्री के इस कदम से लोग खुश हो गए और हमारा पीएम कैसा हो नितिन गडकरी जैसा हो जैसे नारे लगाने लगे। चूंकि, प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इन नारों का प्रदेश ही नहीं, देश की सियासत में खासा महत्व हो सकता है। ऐसे में इन नारों ने ही पहले से खराब माहौल में आग में घी का काम कर दिया। काफिला रोके जाने पर मुख्यमंत्री के एतराज के बाद उनके सुरक्षा अधिकारी ने एसपी से नाराजगी व्यक्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि एसपी और सीएम सुरक्षा में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एसपी के पक्ष में सड़क पर उतरे किसानों-बागवानों ने जब सीएम सुरक्षा में तैनात कर्मियों से मारपीट का कारण पूछा तो कुछ लोगों ने उन्हें ही इस घटना का कारण बता दिया। जाहिर है गडकरी के पक्ष में लगे नारे ही मोदी के नाराज होने का डर प्रदेश के नेतृत्व के मन में ले आए थे। इसके बाद काफिला रोका जाना बहाना बना और बात मारपीट तक पहुंच गई। उधर, सोशल में वायरल वीडियो में हंगामे के दौरान एक फोरलेन प्रभावित किसान कह रहा है कि एसपी साहब को क्यों मार रहे हो, यह हंगामा सीएम के सुरक्षा कर्मियों की वजह से हो रहा है। हम आत्महत्या कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed