फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four injured including JBT teacher due to lighting in mandi

दो गांवों में गिरी आसमानी बिजली, जेबीटी शिक्षक समेत चार झुलसे, दो की हालत गंभीर

Sat, 08 Sep 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/थुनाग(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/थुनाग(मंडी) Updated Sat, 08 Sep 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Four injured including JBT teacher due to lighting in mandi

सराजघाटी में शुक्रवार देर शाम दो गांवों में बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। जोरदार धमाके के बाद एक घर में आग लग गई। कई घरों के बिजली उपकरण पूरी तरह से जल गए।

विज्ञापन


धमाका सुनकर लोग जान बचाकर घरों से बाहर की ओर दौड़े। कुछ समय के लिए अफरातफरी मची रही। नुकसान लाखों में बताया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों के मुताबिक शलवाड़ गांव के जेबीटी शिक्षक ऋषि और एक अन्य टेकू के घर पर बिजली गिरी है।

विज्ञापन

ऐसे पेश आया पूरा हादसा

Four injured including JBT teacher due to lighting in mandi

दोनों अपने कमरों में मौजूद थे। बिजली की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। इसमें ऋषि की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जबकि शड़वास गांव के श्याम लाल और उनकी पत्नी के घर पर बिजली गिरी है। दोनों घायल हो गए हैं।

दंपती के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। श्याम की पत्नी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रहा है। दोनों गांवों के लोग दहशत में हैं। पंचायत प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

घायलों में जेबीटी शिक्षक और एक अन्य महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। दोनों गांवों में लाखों के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए हैं। सराज भाजपा मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ने कहा कि गांवों तक स्थानीय लोग सहायता पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed