{"_id":"5b81688342c7924675342db8","slug":"four-hundred-will-get-job-in-it-part-at-kangra-himach","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी पार्क से 400 युवाओं को मिलेगी नौकरी, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी पार्क से 400 युवाओं को मिलेगी नौकरी, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जयराम मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में जिस आईटी पार्क को बनाने के लिए जमीन मुहैया कराने की मंजूरी दी गई है, उसके बनने के बाद करीब चार सौ युवाओं को नौकरी मिलेगी। साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) इस पार्क को स्थापित करेगा।
विज्ञापन
इससे स्थानीय आईटी कंपनियों को शुरुआती दौर में स्थापित होने तक के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाएगा। आईटी विभाग के निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि गगल एयरपोर्ट के नजदीक एसटीपीआई को आईटी पार्क बनानेे के लिए चार बीघा जमीन उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
इस जमीन पर एसटीपीआई एक पार्क तैयार करेगा, जहां नई आईटी कंपनियों को कुछ समय के लिए अपना ऑफिस बनाने की जगह मुहैया कराई जाएगी। ठाकुर ने बताया कि यह उन कंपनियों को दी जाएगी, जो शुरुआती दौर की
विज्ञापन
छोटी स्थानीय कंपनियां है और वह इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निवेश करने की स्थिति में न हो। कुछ सालों में जब वह स्थापित हो जाती है तो वह पार्क से दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो जाती है और पार्क में अन्य नई कंपनियों को जगह दी जाती है।