फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four himachali killed in iraq by isis attack

इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों में चार हिमाचली

Wed, 21 Mar 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
 four himachali killed in iraq by isis attack
इराक के मोसुल में करीब चार साल पहले आईएसआईएस के हाथों मारे गए 39 भारतीयों में से चार हिमाचल के थे। आतंकियों के शिकार हुए इन लोगों में से तीन जिला कांगड़ा और एक मंडी के सुंदरनगर का रहने वाला था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि संसद में मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने संसद में बताया कि मारे गए लोगों के डीएनए की जांच के बाद यह तय हो गया है कि इराक में कुल 39 भारतीय को मौत के घाट उतारा गया हैं।
विज्ञापन

 

मृतक के पिता ने सरकार के खिलाफ जताया रोष

 four himachali killed in iraq by isis attack

जैसे ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इनकी मौत की पुष्टि की तो सूबे के इन इलाकों में मातम छा गया। मृतकों में कांगड़ा के फतेहपुर के धमेटा का संदीप (38) पुत्र दिलाबर सिंह, धर्मशाला के पासू के अमन कुमार (31) पुत्र रमेश चंद, लंज की भटहेड़ पंचायत के कदरेटी गांव के इंद्रजीत (32) पुत्र परदेसी राम

और सुंदरनगर के बायला गांव निवासी हेमराज (32) पुत्र बेली राम शामिल हैं। ये सभी वर्ष 2014 से 39 भारतीयों के साथ लापता हो गए थे। सभी तारिक नूर अलहुदा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे।

इनकी 15-16 जून 2014 को अपने परिवार वालों से आखिरी बार बात हुई थी। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले चारों कई सपने संजोकर विदेश रवाना हुए थे। संदीप के गमगीन पिता पिता दिलावर सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। 

 

इंद्रजीत की मां बेहोशी की हालत में

 four himachali killed in iraq by isis attack

इसके अलावा लंज के साथ लगती पंचायत भटहेड के कदरेटी गांव का इंद्रजीत भी इराक में 16 जून 2014 को इराक के मोसूल से इंद्रजीत लापता हो गया था।  इंद्रजीत की मौत की खबर सुनने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

मौत की खबर सुनने के बाद मृतक इंद्रजीत की मां बेहोशी की हालत में हैं। मीडिया से बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद शोक में परदेसी ने बताया कि उन्हें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कोई गिला शिकवा नहीं है। लेकिन, इतना दुख जरूर है कि केंद्र सरकार को पहले पता था तो बता देना चाहिए था। 

विज्ञापन

हेमराज के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

 four himachali killed in iraq by isis attack

हेमराज की चार साल की एक बेटी और आठ साल का एक बेटा है। उनकी मौत की खबर से पत्नी निर्मला, बेटे ध्रुव और बेटी अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शोक की लहर में डूबे हैं। 

जानकारी के अनुसार मंडी का हेमराज 2014 से इराक में लापता था। गमगीन माहौल में पिता बेली राम, मां रोशनी और पत्नी निर्मला की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं।

टीवी पर देखी पति की मौत की खबर 

 four himachali killed in iraq by isis attack

धमेटा के संदीप की पत्नी चंद्रेश कुमारी के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई, जब उसने ड्यूटी के दौरान टीवी पर अपने पति की मौत की खबर देखी। उसकी आंखों में आंसू आ गए और वह अपने आप को संभाल नहीं पाई।

वह फतेहपुर ब्लॉक में बतौर जलवाहक कार्यरत हैं। उसे बड़ी मुश्किल से घर तक पहुंचाया गया। चंद्रेश से उसके पति संदीप की आखिरी बार 15 जून 2014 को बात हुई थी। संदीप 16 सितंबर 2013 को घर से इराक गया था। 


 

हर शुक्रवार को मां से बात करता था अमन

 four himachali killed in iraq by isis attack

अमन की मां बीना देवी ने बताया कि अमन इराक जाने के बाद हर शुक्रवार को उन्हें फोन करता था। परिवार से अमन को बहुत लगाव था। मां ने बताया कि 13 जून 2014 को रमन को देर रात अमन का फोन आया। उसने रमन को बताया कि हमें कुछ लोग बंदी बनाकर कहीं ले जा रहे हैं।

लेकिन, रात को अंधेरा होने से उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि कहां लेकर जा रहे हैं। करीब एक घंटा बात होने के बाद फोन बंद हो गया और उसके बाद अमन से कभी भी किसी की बात नहीं हुई। 

कांग्रेस ने मोसुल में 39 भारतीयों की हत्या की निंदा की

 four himachali killed in iraq by isis attack

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इराक के मोसुल में 39 भारतीयों की आईएसआईएस की ओर से की गई हत्या की निंदा की है, जिसमें चार लोग हिमाचल के रहने वाले हैं। ये इराक में काम करते थे। हिमाचल के मारे गए चार युवकों में से तीन कांगड़ा और एक मंडी से हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि तीन साल तक इन लोगों की कोई जानकारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भगवान से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

मोसुल में भारतीय बंधकों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 four himachali killed in iraq by isis attack

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इराक के मसूल में चार हिमाचलियों समेत 39 भारतीयों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है। यह सभी भारतीय वर्ष 2014 से लापता थे, जिनका केंद्र सरकार के प्रयासों के बावजूद पता नहीं लगाया जा सका।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि क्रूरतापूर्ण एवं अमानवीय कृत्य है, जिसकी घोर निंदा की जानी चाहिए।

इराक से अमृतसर पहुंचेंगे मृतकों के अवशेष

 four himachali killed in iraq by isis attack

चार हिमाचलियों में से तीन कांगड़ा जिले तथा एक मंडी जिले से था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में यदि कोई हिमाचली लापता है, तो राज्य सरकार उसका पता लगाने के लिए मामला केंद्र सरकार से उठाएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उनके अवशेषों को शीघ्र वापिस लाने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया है। केंद्र ने सूचित किया है कि पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले मृतकों के अवशेष अमृतसर लाए जाएंगे। अमृतसर से हिमाचल प्रदेश के मृतकों के अवशेषों को उनके जन्म स्थान तक पहुंचाने के लिए तमाम प्रबंध किये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed