{"_id":"637f5f34367e84284c1756a9","slug":"four-himachal-players-in-the-indian-korfball-team-one-as-vice-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Korfball Team: भारतीय कोर्फबाल टीम में हिमाचल के चार खिलाड़ी, एक को उप कप्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Korfball Team: भारतीय कोर्फबाल टीम में हिमाचल के चार खिलाड़ी, एक को उप कप्तानी
Thu, 24 Nov 2022 06:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 PM IST
सार
इस साल थाईलैंड में आईकेएफ एशिया ओशिनिया कोर्फबाल प्रतियोगिता 2022 खेली जा रही है। इसमें भारत समेत 12 देश भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 28 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
भारतीय कोर्फबाल टीम में हिमाचल के चार खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोर्फबाल की राष्ट्रीय टीम में हिमाचल के चार खिलाड़ी खेलेंगे। इन खिलाड़ियों में एक को भारतीय टीम की उप कप्तानी भी सौंपी गई है। इस साल थाईलैंड में आईकेएफ एशिया ओशिनिया कोर्फबाल प्रतियोगिता 2022 खेली जा रही है। इसमें भारत समेत 12 देश भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 28 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगी। राष्ट्रीय टीम में हिमाचल प्रदेश के चार खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 14 सदस्यों वाली इस राष्ट्रीय टीम में हिमाचल की तीन महिला और एक पुरुष खिलाड़ी ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
कुल्लू से बलविंद्र कौर, मंडी से तमन्ना, विशाल शर्मा और हमीरपुर से इंदु शामिल हैं। कुल्लू की बलविंद्र कौर इस टीम में उप कप्तान की भूमिका में रहेंगी। यह चारों कोर्फबाल खिलाड़ी इससे पहले भी राष्ट्रीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच बार एक ही टीम में खेल चुके हैं। टीम वीरवार को थाईलैंड रवाना हो गई है। इससे पहले टीम के लिए जालंधर में 10 से 20 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। खिलाड़ी बलविंद्र कौर ने कहा कि भारतीय टीम में हिमाचल के चार खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जो थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। भारत का पहला मुकाबला 28 नवंबर को आस्ट्रेलिया के साथ खेला जाएगा।
विज्ञापन