{"_id":"573fe33b4f1c1b427cac780a","slug":"four-girls-run-away-from-balika-asharm-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को आश्रम की खिड़की को फांदकर चार लड़कियां फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को आश्रम की खिड़की को फांदकर चार लड़कियां फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 May 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
शिमला में बालिका आश्रम दुर्गापुर से चार नाबालिग लड़कियां आधी रात को फरार हो गईं।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में बालिका आश्रम दुर्गापुर से चार नाबालिग लड़कियां आधी रात को फरार हो गईं। लड़कियां खिड़की के रास्ते भागीं। घटना रात करीब ग्यारह बजे की है। आश्रम प्रबंधन को समय रहते इसकी भनक लग गई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
एएसपी सिटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की नाकाबंदी की। रात करीब सवा बारह बजे सभी लड़कियों को बल्देहां में पकड़ लिया गया। इसके बाद लड़कियों को सुरक्षित आश्रम में पहुंचाया गया। इससे पहले भी कई बार लड़कियां यहां से भाग चुकी हैं।
विज्ञापन
आश्रम में कुल आठ लड़कियां रह रही हैं, इनमें से चार लड़कियां स्कूल में पढ़ रही हैं। ये चार लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं। इन दिनों आश्रम में मरम्मत का काम चला हुआ है। लड़कियों ने इसका फायदा उठाया और रात को चुपचाप निकल गईं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह लड़कियां काफी बार घर जाने की जिद्द कर चुकी हैं। देर रात को जब प्रबंधन ने देखा कि लड़कियां कमरे से गायब हैं तो उनके हाथ पांव फूल गए। पुलिस को सूचित किया गया। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि समय पर सूचना मिलने की वजह से रात को ही लड़कियों को बरामद कर लिया गया था।