फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four died in road accident near gurdaspur.

सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत

Sun, 30 Aug 2015 12:25 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
four died in road accident near gurdaspur.

हिमाचल-पंजाब की सीमा पर मीलवां के नजदीक पंजाब में पड़ते रंगा मोड़ पर एक स्कूटी और कार की टक्कर में देवरानी, जेठानी और उनकी दो बच्चियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार भंगाला के नजदीक पड़ते गांव गुरदासपुर में देवरानी, जेठानी और उनकी 2 छोटी बच्चियां स्कूटी पर राखी का पर्व मनाने गई हुई थीं।

विज्ञापन


चारों स्कूटी पर भंगाला (ससुराल) लौट रही थीं। रास्ते में मीलवा के नजदीक नेशनल हाईवे को पार करते वक्त पठानकोट से लुधियाना जा रही एक ऑडी कार के साथ स्कूटी की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी चकनाचूर हो गई।

विज्ञापन

तीन ने मौके पर तोड़ा दम

four died in road accident near gurdaspur.

हादसे में स्कूटी सवार राधिका (26), रानी (5), नंदनी (3) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, मोनिका की अमृतसर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। देवरानी, जेठानी और उनकी दोनों बेटियों की हादसे में मौत होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मुकेरियां थाना के एसएचओ पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुकेरियां अस्पताल भेज दिया गया है। ऑडी कार के मालिक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है, हालांकि, असल कारणों का पता मेकेनिकल रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed