शिमला में स्वाइन फ्लू से हड़कंप, अब तक चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों पर शहर के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में एक जनवरी 2016 से अब तक स्वाइन फ्लू से चार लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अस्पताल में अब नौ मामले पॉजिटिव आ चुके है।
इसकी पुष्टि आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने की। एक के बाद एक हुई मौतों को देखते हुए अस्पतालों में चिकित्सक लोगों को इस रोग से बचने की सलाह दे रहे हैं। इस बीमारी से बचने के लिए अस्पताल प्रशासन ने पूरा बंदोबस्त किया है।
प्रशासन ने अस्पताल परिसर में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से ई ब्लॉक में आईसोलेशन वार्ड बनाया है। अस्पताल आए लोगों को डॉक्टर समय-समय पर इस बीमारी से बचने के लिए सलाह भी दे रहे हैं।
आईजीएमसी में मुफ्त हो रहे हैं टेस्ट
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने बताया कि जिन लोगों को इस तरह के लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो उन्हें अस्पतालों में आकर तुरंत इलाज करवाना चाहिए। अस्पताल में यह टेस्ट मुफ्त में किए जाते हैं।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। कहा कि अस्पताल में भारी संख्या में एन 95 मास्क हैं। उन्होंने लोगों से खुद भी इस रोग के प्रति जागरूक रहने को कहा है। गौरतलब है कि हर साल स्वाइन फ्लू से प्रदेश में कई लोग मौत का शिकार होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इस रोग का पता चलने पर इसका इलाज संभव है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
•बुखार और खांसी होना
•सिरदर्द होना
•कमजोरी और थकान
•मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
•गले में खराश
•लगातार नाक का बहना
रोकथाम के उपाय
व्यक्ति को खांसी और छींक आने पर अपने चेहरे को टिशु पेपर और रुमाल आदि से पूरी तरह ढक लेना चाहिए ताकि दूसरा व्यक्ति इसके संपर्क में न आ आएं। वही टिशु पेपर को सही तरीके से नष्ट करके हाथों को हैंड सैंनिटाइजर से नियमित तौर पर साफ करना चाहिए और अपने आसपास साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस उम्र में रोग की अधिक आशंका
• 50 वर्ष से ज्यादा आयु के लोग
•5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे
•गर्भवती महिलाओं के लिए यह रोग घातक
•मधुमेह और उच्च रक्तचाप के लोगों के लिए भी हानिकारक
•जिन लोगों की प्रतिकार शक्ति कम है