फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four daughters of Himachal selected in Indian handball team, big Achievement

उपलब्धि: भारतीय हैंडबाल टीम में हिमाचल की चार बेटियों का चयन

Sat, 23 Apr 2022 05:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Apr 2022 05:07 PM IST
सार

भारतीय टीम के लिए चेतना, जस्सी, संजना और वंशिका मेहता का चयन हुआ है। चेतना मार्च में हुई कनिष्ठ एशियन प्रतियोगिता की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी थी। इस प्रतियोगिता में चेतना को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया था।  

विज्ञापन
Four daughters of Himachal selected in Indian handball team, big Achievement
भारतीय हैंडबाल टीम में हिमाचल की बेटियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकाक में होने वाली एशियन यूथ बीच हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की चार महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 25 से 30 अप्रैल तक खेली जाएगी। भारतीय टीम के लिए चेतना, जस्सी, संजना और वंशिका मेहता का चयन हुआ है। चेतना मार्च में हुई कनिष्ठ एशियन प्रतियोगिता की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी थी। इस प्रतियोगिता में चेतना को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया था।  

विज्ञापन


चारों महिला खिलाड़ी घुमारवीं उपमंडल की मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में हैंडबाल खेल की बारीकियां सीख रही हैं। खिलाड़ियों की कोच स्नेहलता ने बताया कि हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है कि एक साथ चार महिला खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगी। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, कोषाध्यक्ष टीपी चोपड़ा, मोरसिंघी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर और कर्ण चंदेल ने भारतीय टीम में चार महिला खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed