फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   four crore apple carton boxes target by industry during Apple season in Himachal

Apple season in Himachal: 40 फीसदी अधिक सेब कार्टन बॉक्स बनाएंगे बद्दी के गत्ता उद्योग

Wed, 22 Jun 2022 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Jun 2022 04:50 PM IST
सार

गत्ता उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि लगातार दो साल से गत्ता संचालकों का सेब सीजन मंदा रहा था। इस बार वह 40 फीसदी तक अधिक कॉर्टन बॉक्स तैयार करेंगे।

विज्ञापन
four crore apple carton boxes target by industry during Apple season in Himachal
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बीबीएन के गत्ता उद्योग इस बार 40 फीसदी अधिक सेब के कॉर्टन बॉक्स तैयार करेंगे। बीते दो साल में इन उद्योगों में 2.50 करोड़ पेटियां तैयार की गई थीं, लेकिन इस बार चार करोड़ पेटियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है। संचालकों के पास मांग आनी शुरू हो गई है। अधिक कॉर्टन बिकने से गत्ता संचालकों के कोरोना काल की मंदी से उबरने की उम्मीद जगी है। प्रदेश में 250 गत्ता उद्योग हैं। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते गत्ते की पेटियों की कम मांग आई थी।

विज्ञापन


इस बार सेब सीजन शुरू होते ही संचालकों के पास कॉर्टन बॉक्स की मांग आनी शुरू हो गई है। ज्यादातर मांग उन बागवानों की है, जिनका हजारों पेटियों के हिसाब से सेब उत्पादन होता है। कॉर्टन बॉक्स की मांग एजेंटों के माध्यम से भी आ रही है। एचपीएमसी की सोसायटियां भी ऑर्डर करती हैं। वह बागवानों को कॉर्टन बॉक्स सप्लाई करती हैं। उधर, गत्ता उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि लगातार दो साल से गत्ता संचालकों का सेब सीजन मंदा रहा था। इस बार वह 40 फीसदी तक अधिक कॉर्टन बॉक्स तैयार करेंगे।
विज्ञापन


कहा कि बाहरी राज्यों के गत्ता संचालक बिना बिल के गत्ते की सस्ती पेटियां बागवानों तक पहुंचा रहे हैं, जबकि प्रदेश के गत्ता संचालकों को जीएसटी लगाकर बिल देना पड़ता है। बागवानों के पास जीएसटी नंबर न होने से बॉक्स पर लगने वाले जीएसटी उन्हें रिफंड नहीं होता। सरकार को कृषि और बागवानी उत्पादों पर जीएसटी नहीं लगाना चाहिए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सूद ने बताया कि बाहर से नंबर दो में आने वाले बॉक्स पर सरकार रोक लगाए। अन्यथा, जो उत्पादक बिल पर काम करते हैं, उनके बॉक्स नहीं बिकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed