{"_id":"5a33d5164f1c1b69678c21d9","slug":"four-congress-leader-expelled-from-party-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश धर्माणी के खिलाफ चुनाव में काम करना चार कांग्रेसी को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश धर्माणी के खिलाफ चुनाव में काम करना चार कांग्रेसी को पड़ा भारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश धर्माणी के खिलाफ चुनाव में काम करना चार कांग्रेसी नेताओं को महंगा पड़ गया है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी के खिलाफ काम करने वाले 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं और पार्टी प्रत्याशियों के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस ने यह कार्रवाई की है। पार्टी से बाहर किए गए कार्यकर्ताओं में रोशन लाल भारद्वाज, सुभाष ठाकुर, रवि पाल ठाकुर और कमल देव राव शामिल हैं। ये सभी कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी के बजाए दूसरी प्रत्याशी का साथ दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय में इसके पुख्ता सबूत भेजे गए हैं।
विज्ञापन