{"_id":"6970e6ecd37d115fa301ecff","slug":"four-arrested-with-drugs-and-hashish-51-smugglers-nabbed-so-far-in-the-new-year-shimla-news-c-19-sml1002-666624-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चिट्टे और चरस के साथ चार गिरफ्तार, नए साल में अभी तक 51 तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चिट्टे और चरस के साथ चार गिरफ्तार, नए साल में अभी तक 51 तस्कर दबोचे
विज्ञापन
ताजा मामलों में जिले के ठियोग और रोहड़ू में कार्रवाई, सात ग्राम से अधिक चिट्टा और 238 ग्राम चरस बरामद
सवा दो सौ ग्राम चिट्टा इस साल पकड़ चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने जिले में 24 घंटे में तीन अलग-अलग मामलों में चिट्टा और चरस के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें आरोपियों से सात ग्राम से अधिक चिट्टा और ढाई सौ ग्राम चरस बरामद की गई है।
नए साल में अभी पुलिस 51 लोगों को नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। इस माह पुलिस सवा दो सौ ग्राम चिट्टा बरामद कर चुकी है। वहीं ताजा मामला में पुलिस की टीमों ने सूचना के आधार पर ठियोग और रोहड़ू में बुधवार को कार्रवाई की है। पहला मामला ठियोग क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस ने सूचना के आधार पर एनएच-5 पर दो युवकों के कब्जे से 4.570 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान रजत चौहान निवासी रामपुर और पवन निवासी दत्तनगर रामपुर शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21,29 के तहत केस दर्जकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरा मामला भी ठियोग क्षेत्र में ही सामने आया है। यहां पर पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर एनएच 5 पर टिप्पर में बैठे व्यक्ति से तलाशी के दौरान 2.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह से पुलिस ने रोहडू़ पुलिस थाना के तहत भमनोली कैंची के पास दबिश देकर विनय कुमार निवासी रोहडू़ के कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर पता लगाने की कोशिश करेगी कि वह चरस कहां से खरीदकर लाया था। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। पुलिस लगातार नशा तस्करों को गिरफ्तार नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पंजाब के सप्लार समेत कई धरे
शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया। नए साल से ही नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 25 के करीब केस दर्ज 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसमें ढली पुलिस स्टेशन के अंतर्ग पुलिस ने 50 ग्राम से अधिक चिट्टा युवक और युवती से पकड़ा था। संजौली में पुलिस की टीम ने पंजाब के सप्लायर को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इन मामलों में आगामी कार्रवाई करके सप्लायरों और खरीदारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जिससे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।