फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four Arrested with 34.440 Grams of 'Chitta' in Matiana; Shimla District Police Take Action

Shimla: चिट्टा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पंजाब के सप्लायर समेत चार युवक गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 03:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 03:21 PM IST
सार

नशे के विरुद्ध अभियान में एक और बड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने एक अंतर राज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन
Four Arrested with 34.440 Grams of 'Chitta' in Matiana; Shimla District Police Take Action
चिट्टे के साथ पकड़े चार युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में एक और बड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने एक अंतर राज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक गिरोह से 34.440 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में मुख्य आरोपियों सहित नेटवर्क के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ठियोग थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत प्लान बनाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर गाड़ी को ढूंढ निकाला। इसमें चार युवक 32 वर्षीय चांद प्रकाश निवासी गांव दरमोह निरमंड, 23 वर्षीय विजय कुमार निवासी गांव न्यूकुंडर, निरमंड जिला कुल्लू, 24 वर्षीय अभिषेक निवासी गांव दांसा, ननखड़ी और 26 वर्षीय कैलाश निवासी गांव दरमोह, निरमंड जिला कुल्लू सवार थे। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान 34.440 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस पर थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार का लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब का निकला मुख्य सप्लायर, गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी और पता लगाया कि आखिर इन युवकों तक यह नशे की खेप कहां से पहुंचाई गई है। पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण के बाद खुलासा हुआ कि इन युवकों को यह खेप पंजाब के मानसा जिले के गांव बछौंआ के रहने वाले 30 वर्षीय शिवदेव सिंह ने मुहैया करवाई थी। उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और शुक्रवार को शिमला पुलिस की स्पेशल टीम ने पंजाब के मानसा जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे ठियोग लाया गया है जहां न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसएसपी गौरव सिंह का कहना है कि नशे के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed