पठानकोट-मंडी फोरलेन का इस माह में होगा शिलान्यास, नितिन गडकरी रखेंगे नींव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-मंडी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। पठानकोट-मंडी फोरलेन सड़क का शिलान्यास अक्तूबर माह में किया जाएगा। करोड़ों की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट की आधारशिला केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रखेंगे।
अक्तूबर माह से पहले भूमि अधिग्रहण सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा। यह बात कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरी करने का कार्य जोरों पर चला हुआ है।
पठानकोट-जोगिंद्रनगर ब्रॉडगेज का सर्वे पूरा
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फोरलेन सड़क कार्य से संबंधित सभी औपचारिकताओं को अक्तूबर तक पूरा करें। सांसद ने कहा कि फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से करवाया जाएगा।
सांसद शांता कुमार ने कहा कि पठानकोट-जोगिंद्रनगर ब्रॉडगेज रेल मार्ग का सर्वे पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि पठानकोट-मंडी रेल लाइन के सभी सर्वे पूरे हो गए हैं, लेकिन इस सर्वे के बाद इस रेललाइन को ब्रॉडगेज करने का बजट बहुत ज्यादा हो रहा है। रेलवे लाइन के विस्तार के लिए बजट के प्रावधान की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।