फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forty thousand panna pramukh will participate in bjp solan conference himachal

सोलन में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे 40 हजार पन्ना प्रमुख

Thu, 13 Dec 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Dec 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
forty thousand panna pramukh will participate in bjp solan conference himachal

सोलन के पुलिस ग्राउंड में होने वाले भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पार्टी के 40 हजार पन्ना प्रमुख भाग लेंगे। भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में वीरवार को शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में इस आशय की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के महामंत्री चंद्र्रमोहन ठाकुर ने की। उनके साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा उपस्थित रहे। सम्मेलन 23 दिसंबर को होगा। बैठक में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर विस्तार में चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री चंद्र्रमोहन ठाकुर ने कहा कि सोलन में होने वाला सम्मेलन ऐतिहासिक होने वाला है। इस सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के करीब 40 हजार पन्ना प्रमुख भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर का राजनीतिक संगठन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ पर भाजपा को और मजबूत किया जाएगा

forty thousand panna pramukh will participate in bjp solan conference himachal

पन्ना प्रमुख के माध्यम से हर बूथ पर भाजपा को और मजबूत किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। मंडी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तरह ही सोलन में शिमला संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन भी सफल और ऐतिहासिक होगा।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के लिए हर पन्ना प्रमुख को निमंत्रण पत्र दिया जाएगा, जिसके लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से 215 विस्तारक लगाए गए हैं। सभी मतदाता सूची का पन्ना साथ लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बूथ तक पहुंचाएगा।

सम्मेलन को लेकर समीक्षा बैठक 20 दिसंबर को होगी। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed