फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forset Department Not constructed crimination shed

दाह संस्कार के लिए शेड बनाने से वन विभाग का साफ इंकार, अब निगम बनाएगा

Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Forset Department Not constructed  crimination shed
अब नगर निगम बनाएगा शेड, कनलोग में वन भूमि पर बनने वाले शेड पर मचा घमासान
विज्ञापन

मेयर बोलीं, मंत्री ने किया था शेड बनाने का वायदा
वन विभाग बोला, ऐसे कोई निर्देश ही नहीं मिले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कोरोना पीड़ितों के दाह संस्कार के लिए कनलोग श्मशानघाट पर अतिरिक्त शेड बनाने को लेकर नगर निगम और वन विभाग में घमासान मच गया है। वन विभाग ने यहां वन भूमि पर दाह संस्कार के लिए शेड बनाने से साफ इंकार कर दिया है। विभाग का कहना है कि मेयर के साथ कभी भी शेड बनाने की बात नहीं की गई।
निगम खुद ही यह दावा करता आया है कि वन विभाग शेड बनाएगा, जबकि ऐसा कोई दावा विभाग ने नहीं किया। विभाग का कहना है कि नगर निगम खुले में दाह संस्कार कर सकता है। इसके लिए बाकायदा विभाग ने जमीन साफ कर दी है। यदि वन भूमि पर शेड बनाना है तो इसकी अनुमति लेनी होगी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि वन विभाग ने शुक्रवार को खुद शेड बनाने का दावा किया था। लेकिन अब अचानक यू टर्न ले लिया। प्रशासन का कहना है कि कोरोना के कारण लगातार बढ़ रही मौतों को देखते हुए अतिरिक्त शेड की व्यवस्था करना जरूरी है। आए दिन हो रही बारिश को देखते हुए खुले में दाह संस्कार करना संभव नहीं। ऐसे में निगम खुद शेड बनाएगा। सोमवार को भी सात कोरोना पीड़ित लोगों के शवों का कनलोग में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उप महापौर, व्यवस्था देख हुए हैरान
मेयर सत्या कौंडल ने शुक्रवार को दावा किया था कि वनमंत्री ने उन्हें फोन कर दाह संस्कार के लिए 24 घंटे में तीन शेड बनाने और लकड़ी देने का वायदा किया है। लेकिन शनिवार तक शेड नहीं बने। मेयर ने फिर दावा किया कि वन मंत्री ने सोमवार को शेड तैयार करने को कहा है। इसी बीच रविवार को वनमंत्री राकेश पठानिया का बयान आया कि दाह संस्कार के लिए वन भूमि साफ करवा दी है लेकिन यहां शेड नहीं बनाए जा सकते। सोमवार को उप महापौर शैलेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। देखा तो यहां कोई शेड नहीं बना है। उपमहापौर ने कहा कि संकट के समय में जहां मिलकर काम होना चाहिए, वहां वन विभाग सहयोग नहीं कर रहा है। आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि यदि वन विभाग ने शेड नहीं बनाए हैं तो नगर निगम यहां शेड बनाएगा। दाह संस्कार में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बोली, मंत्री ने किया था वायदा
मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि वनमंत्री ने कनलोग में तीन शेड बनाने का वायदा किया था। बाकायदा फोन पर बात हुई। लेकिन उनका वन महकमा अब शेड बनाने से मुकर रहा है।

जमीन साफ करवा दी है : डीएफओ
शिमला शहरी डीएफओ पवन चौहान ने कहा कि वनमंत्री के निर्देश पर दाह संस्कार के लिए कनलोग में जमीन साफ करवा दी है। निगम यहां दाह संस्कार करवा सकता है। शेड बनाने को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed