{"_id":"614b31af8ebc3e09151def1b","slug":"former-mp-pratibha-singh-left-the-decision-to-contest-the-mandi-parliamentary-by-election-to-the-high-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी संसदीय उपचुनाव लड़ने के लिए प्रतिभा सिंह तैयार, हाईकमान पर छोड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी संसदीय उपचुनाव लड़ने के लिए प्रतिभा सिंह तैयार, हाईकमान पर छोड़ा फैसला
Thu, 23 Sep 2021 11:51 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:51 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा ने दिल्ली में एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात भी कर ली है। इस दौरान उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने को लेकर अभी तक प्रतिभा सिंह ने कोई विचार नहीं किया था।
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने का फैसला हाईकमान पर छोड़ा है। उन्होंने हाईकमान तक संदेश पहुंचा दिया है कि हाईकमान जैसा आदेश देगा, उसका वह पालन करेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर हाईकमान तक यह संदेश पहुंचाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा ने दिल्ली में एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात भी कर ली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जिला परिषद लाहौल-स्पीति के 10 पदों के लिए चुनाव मैदान में 32 उम्मीदवार
विज्ञापन
इस दौरान उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने को लेकर अभी तक प्रतिभा सिंह ने कोई विचार नहीं किया था। पार्टी सूत्रों से मालू्म हुआ है कि दिल्ली में वेणुगोपाल से मिलने के बाद प्रतिभा सिंह ने साफ शब्दों में हाईकमान तक संदेश पहुंचा दिया है कि जो भी आदेश होगा, उसका वह पालन करेंगी। यानी हाईकमान अगर चुनाव लड़ने को कहेगा तो वह मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा को करार दे चुकी दमदार प्रत्याशी
प्रदेश कांग्रेस मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को पार्टी का सबसे दमदार प्रत्याशी करार दे चुकी है। इसके अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र की जिला कमेटियों ने भी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को मजबूत प्रत्याशी पाया है।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला पहले कर चुके हैं प्रतिभा से मुलाकात
बताते हैं कि एआईसीसी महासचिव और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी शिमला दौरे के दौरान पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से उनके निजी आवास होली लॉज में चुनाव लड़ने का प्रस्ताव लेकर पहले ही मुलाकात कर चुके हैं।