फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former MP KD Singh's 250 bigha land in Shimla, 78 bigha land in Sirmaur attached

Shimla News: पूर्व सांसद केडी सिंह की शिमला में 250, सिरमौर में 78 बीघा जमीन कुर्क

Mon, 01 Apr 2024 10:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Apr 2024 10:52 PM IST
सार

 टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में 78 बीघा जमीन को कुर्क किया गया है। इसके अलावा ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कंपनी की 29 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है।

विज्ञापन
Former MP KD Singh's 250 bigha land in Shimla, 78 bigha land in Sirmaur attached
प्रवर्तन निदेशालय(सांकेतिक )। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के मालिक और टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में 78 बीघा जमीन को कुर्क किया गया है। इसके अलावा ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कंपनी की 29 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है। इनमें हरियाणा के पंचकूला में 18 फ्लैट, हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण और सिरमौर में कुल 328 बीघा जमीन भी शामिल है। अल्केमिस्ट ग्रुप कंपनी ने हिमाचल, हरियाणा के अलावा मध्य प्रदेश में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। ईडी अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में काफी समय से जांच कर रही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ईडी ने इससे पहले हिमाचल में छात्रवृत्ति घोटाले में भी छापेमारी की थी। अटैच की गई संपत्ति में एक प्लेन, हरियाणा के पंचकूला में 18 फ्लैट और हिमाचल के शिमला में जमीन शामिल है। इससे पहले ईडी ने 10.29 करोड़ रुपये भी जब्त किए थे। हिमाचल प्रदेश के शिमला में 250 बीघे और सिरमौर में 78 बीघे जमीन भी कुर्क की गई है। इस मामले में हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये बटोरने वाली 18 कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


ईडी ने सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए मामले के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि मैसर्ज अल्केमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और इसकी कंपनियों ने निवेशकों से अच्छे रिटर्न देने के वायदे पर 1800 करोड़ रुपये जमा किए थे। लोगों को प्लॉट और विला देने का वायदा भी किया गया था, लेकिन निवेशकों को कुछ भी नहीं मिला। ईडी की जांच में पाया गया कि अल्केमिस्ट समूह ने कई फर्जी कंपनियां बनाई थीं। अल्केमिस्ट समूह ने तीसरे पक्ष के नाम पर बड़े-बड़े प्लॉट खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed