{"_id":"6096ba660e9bb77d0e3f72e8","slug":"former-joginder-nagar-mla-ram-singh-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक राम सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक राम सिंह का निधन
Sat, 08 May 2021 09:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 May 2021 09:50 PM IST
सार
1972 से 77 तक उस समय की चौंतड़ा विधानसभा क्षेत्र से आजाद विधायक बने राम सिंह मौजूद समय में पूर्व विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक राम सिंह का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक राम सिंह का शनिवार को उनके पैतृक गांव लांगणा में सीढ़ियों से गिरने से निधन हो गया है। वह 91 साल के थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक घर में सीढ़ियों पर अचानक गिर गए। इससे पहले कि उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार दिलाया जाता, उन्होंने दम तोड़ दिया। 1972 से 77 तक उस समय की चौंतड़ा विधानसभा क्षेत्र से आजाद विधायक बने राम सिंह मौजूद समय में पूर्व विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक की अचानक मौत की खबर से समूचे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जम्वाल, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश धरवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, राकेश चौहान, रंजन शर्मा, रोटरी क्लब ओर प्रेस क्लब जोगिंद्रनगर ने राम सिंह की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन